फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sheila dixit son in law arrested in domestic violence case

घरेलू हिंसा के मामले में शीला दीक्षित के दामाद गिरफ्तार

Sun, 13 Nov 2016 08:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Nov 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
sheila dixit son in law arrested in domestic violence case
शीला दीक्ष‌ित

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के दामाद को बाराखंभा पुलिस ने विंवार को बंगलुरु से गिरफ्तार किया है। पुलिस इमरान को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर आ रही है।

विज्ञापन


लिस अधिकारियों का कहना है कि शीला दीक्षित की बेटी लतिका ने पति के खिलाफ बाराखंभा थाने में शिकायत दर्ज करवायी थी। जांच अभी आरंभिक स्तर पर है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक शीला दीक्षित की बेटी लतिका की शिकायत पर गत जून माह में बाराखंभा थाना पुलिस ने घरेलू प्रताडना, कुछ अहम सामान अपने साथ ले जाने व धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इमरान को तफ्तीश में शामिल होने के लिए कहा। कई बार नोटिस देने के बावजूद जब वह तफ्तीश में शामिल नहीं हुए तो पुलिस की टीम बंगलुरु जाकर इमरान को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए जाने से पूर्व पुलिस ने इमरान से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लतिका ने पति पर उनके मेल आईडी के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है।


सूत्रों का कहना है कि पिछले दस माह से लतिका और उनके पति अलग रह रहे हैं और दोनों के बीच मनमुटाव है। नई दिल्ली परिक्षेत्र के संयुक्त पुलिस आयुक्त मुकेश कुमार मीणा ने शीला दीक्षित के दामाद की गिरफ्तारी की पुष्टि की है और जांच के बाद ही सारी बातें सामने आने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed