फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sheer Attempted suicide outside DMs office at delhi

अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर किन्नर करने जा रहा था खुदकुशी, ऐन मौके पर पहुंच गई पुलिस

Tue, 19 Feb 2019 05:07 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 19 Feb 2019 05:07 AM IST
विज्ञापन
Sheer Attempted suicide outside DMs office at delhi
सांकेतिक तस्वीर
राजधानी दिल्ली में उत्तर पूर्वी जिले के नंदनगरी डीएम कार्यालय के गेट पर सोमवार दोपहर एक किन्नर ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुदकुशी का प्रयास किया। ऐन मौके पर पुलिसकर्मी पहुंच गया और किन्नर को समझा बुझाकर शांत करवाया।
विज्ञापन


उसके बाद किन्नर को लेकर थाने गया जहां, उसकी शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किन्नर का आरोप है कि उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक ने एक युवती से शादी कर ली है। इसकी शिकायत उसने नंद नगरी थाने में की लेकिन कोई जांच नहीं की।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित किन्नर की पहचान सुंदर नगरी निवासी शबनम (32) के रूप में हुई। उसने बताया कि रेहान मंसूरी (30) नाम का युवक उसके साथ छह साल नेे लिव इन रिलेशन में रह रहा था। दो साल पहले दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि दो माह पहले उसे पता चला कि रेहान ने मयूर विहार में रहने वाली एक युवती से शादी कर ली है।  जब उसने इस बात का विरोध किया तो रेहान के ससुराल वालों ने एक सप्ताह पहले सुंदर नगरी आकर उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की कोशिश की।


उसने नंद नगरी थाने में इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर वह डीएम कार्यालय के पास खुदकुशी के लिए आई थी। इस दौरान राहगीरों ने वीडियो बना ली। पुलिस अधिकारियों ने कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed