फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shazia ilmi revealed some secrets

आप से अलग हुई शाजिया ने खोले कुछ राज

Wed, 06 Aug 2014 01:39 PM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
Shazia ilmi revealed some secrets

मई में आम आदमी पार्टी से अलग हुई शाजिया इल्मी मंगलवार को मीडिया से रूबरू हुईं और कई ऐसे राज खोले जिनके बारे में शायद ही किसी को पता हो। उन्होंने कहा कि राजनीति में वापस आने का विकल्प उनके लिए खुला हुआ है।

विज्ञापन


उनकी बातचीत कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चल रही है। हालांकि उन्होंने नहीं बताया कि वो किस पार्टी में जाने की सोच रही हैं, लेकिन उन्होंने साफ किया कि मई के बाद से किसी भी आप नेता ने उनसे संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की ओर से लोकसभा और विधान सभा चुनाव लड़ने के बाद मई में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी के आंतरिक संगठन में लोकतंत्र का अभाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर और रेप आरोपियों पर कर रहीं हैं काम

Shazia ilmi revealed some secrets

शाजिया ने एक महत्वपूर्ण खुलासा करते हुए कहा कि वो एक किताब भी लिख रही हैं जिसमें रेप आरोपियों की बात के साथ इस मुद्दे से जुड़े अन्य पहलुओं पर रोशनी डाली जाएगी।

हालांकि उन्होंने कहा कि वो मीडिया में जाने के लिए भी तैयार हैं बशर्ते कि उन्हें कोई अच्छा काम मिले। शाजिया फिलहाल एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म पर भी काम कर रही हैं जो कश्मीर पर आधारित है।

इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों और कश्मीरी मुस्लिमों दोनों की आवाज होगी। फिल्म में दिखाने की कोशिश की जाएगी कि कैसे इन दोनों समुदायों के बीच खाई पैदा कर इन्हें बांटा गया।

आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए आप बेहतर विकल्प

Shazia ilmi revealed some secrets

शाजिया ने कहा कि दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अभी भी सबसे बेहतर राजनीतिक विकल्प आम आदमी पार्टी ही है, लेकिन पार्टी ने मीडिल क्लास के बीच अपना जनाधार खोया है।

भाजपा और आप दोनों के लिए अच्छी बात है कि फिलहाल कांग्रेस अपने वजूद के लिए दिल्ली में संघर्ष कर रही है।

क्रिकेट बिजनेस में भी है दिलचस्पी

Shazia ilmi revealed some secrets

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक जल्द ही टीवी एक्टर्स के लिए सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की शुरूआत होने वाली है जिसमें भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भाग ले सकती हैं।

माना जा रहा है कि शाजिया की इस लीग में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती हैं। संभव है कि शाजिया ही इस लीग की ब्रांड एंबेसडर हों। माना ये भी जा रहा है कि शाजिया की इस लीग में स्वेट इक्विटी भी है।

इस लीग के मैच सिंगापुर, दुबई और सेशल्स में होने की संभावना है। गौरतलब है कि टीवी के ही एक बहुचर्चित शो बिग बॉस में हिस्सा लेने से वो पहले ही इंकार कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed