Delhi: अक्षरधाम मंदिर में शतकोटि हनुमान चालीसा अभियान का भव्य शुभारंभ, बाबा रामदेव भी रहे मौजूद
शाम चार बजे से इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बीएपीएस अक्षरधाम के बालप्रवृत्ति के बालकों ने वैदिक शांतिगान से सभा का शुभारंभ किया। सभा में बैठे सभी भक्तजनों को चलचित्र के द्वारा राम प्रतिष्ठा निमित्त शतकोटी हनुमान चालीसा अभियान के बारे में जानकारी दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या की श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर में भगवान श्रीरामजी की प्रतिष्ठा का महोत्सव अगले साल लगभग 15 जनवरी 2024 के तुरंत बाद होगा। इस बीच 21 मार्च 2023 से 15 जनवरी 2024 तक के 300 दिन पूरे देश में सांस्कृतिक चेतना के जागरण के लिए शतकोटि हनुमान चालीसा अभियान का शुभारंभ दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से किया गया।
इस दौरान स्वामी बाबा रामदेव (पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार), स्वामी गोविन्ददेव गिरि (रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास, अयोध्या) और स्वामी भद्रेशदास (BAPS स्वामिनारायण शोध संस्थान, अक्षरधाम, नई दिल्ली) के अलावा इस कार्यक्रम में विश्वप्रसिद्ध संत, महात्मा, धर्मगुरु एवं विद्वान महानुभावों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में स्वामी श्रीपुण्यानंद गिरि महाराज, पूज्य स्वामी श्रीपरमात्मानंद सरस्वती महाराज, पूज्य स्वामी श्रीज्ञानानंद महाराज, स्वामी आ. श्रीबालकानंद गिरि महाराज, पूज्य स्वामी श्रीप्रणवानंद सरस्वती महाराज, पूज्य म.मं. स्वामी श्रीविश्वेश्वरानंद गिरि महाराज, पूज्य स्वामी श्रीगोपालशरणदेवाचार्य महाराज, पूज्य जैन आचार्य श्रीलोकेश मुनि महाराज, मा. चम्पत राय (श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या), नृपेन्द्र मिश्रा (श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या), आलोक कुमार (विश्व हिन्दू परिषद) आदि उपस्थित रहे।
शाम चार बजे से इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बीएपीएस अक्षरधाम के बालप्रवृत्ति के बालकों ने वैदिक शांतिगान से सभा का शुभारंभ किया। सभा में आए पूज्य संत एवं मुख्य अतिथिगण ने श्रीराम दरबार का पूजन एवं मंगल दीप प्रज्वलन से सभा का मंगलचरण किया। सभा में बैठे सभी भक्तजनों को चलचित्र के द्वारा राम प्रतिष्ठा निमित्त शतकोटी हनुमान चालीसा अभियान के बारे में जानकारी दी गई।