फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shake the Himalayas in NCR Mchegi catastrophe.

हिमालय हिला तो दिल्ली एनसीआर में मचेगी तबाही

Tue, 28 Apr 2015 10:03 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 28 Apr 2015 10:03 AM IST
विज्ञापन
Shake the Himalayas in NCR Mchegi catastrophe.

भूकंप का अगला निशाना दिल्ली-एनसीआर हो सकते हैं। यहां जबरदस्त तबाही का सामना करना पड़ सकता है। यह न तो अफवाह है और न ही बेवजह डराने का प्रयास। देश-विदेश के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों ने इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन


हिमालय के केंद्र में भूकंप का कारण बनने वाली प्लेटों में खिंचाव शुरू हो गया है। ऐसे में भूकंप भले ही गुवाहाटी में आए, दिल्ली-एनसीआर का हिलना तय है।

विशेषज्ञों के अनुसार 5 से 25 साल के मध्य में आने वाले भूकंप से इस क्षेत्र को बड़ी तबाही का सामना करना पड़ सकता है।

भूगर्भ वैज्ञानिक इं. नवीन कुमार दास के अनुसार जमीन में मुख्यत: चार परत पाई जाती हैं। इनको इनर कोर, आउटर कोर, मेटल एंड क्रस्ट और लिथोस्पेयर कहा जाता है।
विज्ञापन


लिथोस्पेयर कोर 50 किमी मोटाई की होती है, इनको टेक्टोनिकल प्लेट कहते हैं। यूरेशियन टेक्टोनिक और टेक्टोनिक प्लेट होती हैं। इन प्लेटों में सालाना पांच सेंमी का खिंचाव आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम एवं पर्यावरण वैज्ञानिक डा. एके अहलूवालिया के अनुसार प्लेट में खिंचाव से हिमालय की गहराई में उथल-पुथल शुरू हो गई है। अहमदाबाद सिसमोलाजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डा. बीके रस्तोगी के अनुसार यह खिंचाव असामान्य है।


पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहे मानवीय हस्तक्षेप और मैदानी क्षेत्रों में हरियाली की कमी, बढ़ते प्रदूषण से इसका खतरा और बढ़ गया है। कैब्रिज यूनिवर्सिटी के अर्थ एंड साइंस डिपार्टमेंट के हेड डा. जेम्स जैकसन केशोध के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 8 और 9 के बीच हो  सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed