फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shahrukh Saifi s father said I cannot believe that my son can do this

Kerala Train Fire: शाहरुख सैफी के पिता बोले- यकीन नहीं होता कि वह ऐसा कर सकता है, पड़ोसियों ने बताई ये बात

Thu, 06 Apr 2023 08:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 06 Apr 2023 08:17 PM IST
सार

पूरे मामले के बाद शाहरुख सैफी के मोहल्ले के लोग भी हैरान हैं। वहीं परिजनों के मुताबिक शाहरुख कभी केरल गया ही नहीं है।

विज्ञापन
Shahrukh Saifi s father said I cannot believe that my son can do this
शाहरुख सैफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के कोझिकोड में ट्रेन यात्रियों पर केमिकल फेंकने और तीन लोगों की मौत मामले के आरोपी शाहरुख सैफी के पिता का कहना है कि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि उनका बेटा ऐसा काम कर सकता है। वहीं दिल्ली के शाहीन बाग स्थित शाहरुख के घर के आसपास रहने वाले लोगों ने भी उसे साधारण युवक बताया है, जो कभी किसी की लड़ाई में नहीं पड़ा। इस पूरे मामले के बाद पूरा मोहल्ला हैरान है। परिजनों के मुताबिक शाहरुख कभी केरल गया ही नहीं है। बताया जा रहा है कि वह कोझिकोड के अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शाहरुख सैफी दिल्ली के शाहीन बाग में एफ ब्लॉक आठ नंबर में रहता है। दरअसल, कोझिकोड में ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर यात्रियों में विवाद हो गया था। जिसके बाद एक आरोपी ने यात्रियों पर केमिकल फेंक दिया था, जिससे एक बोगी में आग लगने पर एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस को घटनास्थल के पास एक बैग मिला था, जिसमें मिले मोबाइल से शाहरुख नामक युवक के बारे में जानकारी हुई तो केरल एसटीएफ ने यूपी एटीएस से संपर्क किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सोमवार शाम को बुलंदशहर कस्बा निवासी शाहरुख सैफी के घर पर एटीएस की छह सदस्यीय टीम डिलीवरी देने के बहाने पहुंची थी। जब शाहरुख को फोन किया तो वह घर नहीं था और उसने डिलीवरी रद्द करने की बात कही थी। इसके बाद टीम ने शाहरुख से कहा कि ऑर्डर रद्द करने के लिए उसके हस्ताक्षर की आवश्यकता है। जिसके चलते शाहरुख घर पहुंचा और छह सदस्यीय टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन

शाहरुख के परिजनों को एटीएस अधिकारियों ने बताया था कि वह मेरठ एटीएस टीम से हैं और केरल में हुए केमिकल हमले के मामले में उससे पूछताछ करनी है। इसके बाद एटीएस की टीम शाहरुख को साथ लेकर चली गई थी। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पूछताछ के बाद एटीएस की टीम ने शाहरुख को क्लीन चिट देते हुए उसे परिजनों के हवाले कर दिया। शाहरुख के वापस लौटने पर उसके पिता यामीन सैफी ने बताया शाहरुख कस्बे में ही कारपेंटर का काम करता है और वह कभी केरल नहीं गया है। पूछताछ के बाद एटीएस की टीम ने उसे छोड़ दिया।

परिजन बोले, एक दिन में केरल से लौटना संभव नहीं
शाहरुख के पिता यामीन सैफी ने बताया कि शाहरुख कभी केरल नहीं गया और यदि गया भी होता तो एक दिन में लौटना संभव नहीं था। केरल से ट्रेन से लौटने में करीब दो दिन का समय लगता है। केरल के कोझिकोड में हुआ केमिकल अटैक रविवार रात का है और सोमवार देर शाम एटीएस की टीम ने शाहरुख को हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed