शाहिद उस्मान बलवा जाएंगे जेल!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक अदालत ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में आरोपी स्वान टेलीकॉम के प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा के रवैये व सवालों के गलत जवाब देने पर कड़ी नाराजगी जताई है।
अदालत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि उसके शर्मनाक व्यवहार को देखते हुए उसको जेल में होना चाहिए।
पटियाला हाउस कोर्ट स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी ने बलवा के बयान दर्ज करते हुए कहा कि ट्रायल के दौरान भी उसका व्यवहार ठीक नहीं रहा। उन्होंने बलवा के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि बलवा ने अदालत से धोखा किया है।
अगर बलवा नहीं बदले तो...
जज ने कहा कि उनका धैर्य अब जवाब दे चुका है। अदालत ने कहा कि यदि बलवा को सवाल समझ में नहीं आए तो कैसे कह दिया कि उसने 500 सवालों के जवाब दे दिए हैं।
इससे पहले विशेष अभियोजन अधिकारी यूयू ललित ने अदालत को बताया कि बलवा ने कहा है कि उसे सवाल समझ में नहीं आए हैं। करीब 130 सवालों के संबंध में उसने फिर से जानकारी मांगी है।
अदालत द्वारा कड़ा रवैया अपनाने पर बलवा में बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा जानबूझ कर नहीं किया। अदालत ने इस मुद्दे पर सुनवाई 12 मई तय कर दी है।