फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shaheen Bagh protesters fear for a big action after delhi assembly election over

मतदान खत्मः अब शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को बड़ी कार्रवाई की आशंका, सता रहा गिरफ्तारी का डर

Sat, 08 Feb 2020 08:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Feb 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Shaheen Bagh protesters fear for a big action after delhi assembly election over
शाहीन बाग प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा होने के बाद जामिया हिंसा के आरोपियों को गिरफ्तारी का डर सताने लगा है। उनमें से ज्यादातर भूमिगत हो गए हैं। उधर, शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को भी पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की आशंका है। उनका कहना है कि अब तक चुनाव को देखते हुए पुलिस उन पर कार्रवाई से बच रही थी, लेकिन एक राजनीतिक पार्टी के इशारे पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन


जामिया हिंसा के आरोपी आशु खान और पूर्व विधायक मोहम्मद आसिफ खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। हिंसा में कई अन्य लोगों के भी नाम हैं, जिन पर दो-तीन दिन में कार्रवाई हो सकती है। इसके मद्देनजर आशु खान मतदान केंद्र के पास सहयोगियों से चर्चा करते नजर आए। 
विज्ञापन


अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस जामिया हिंसा के आरोपियों पर कैसे कार्रवाई करती है। साथ ही, शाहीन बाग के रास्ते को किस तरह खाली कराया जाएगा।

उधर, शाहीन बाग में डेढ़ महीने से ज्यादा समय से धरने पर बैठे जेनुद्दीन अंसारी ने कहा कि मतदान खत्म होने के बाद प्रदर्शन पर जल्द ही कार्रवाई की चर्चा है। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस बल प्रयोग से भी नहीं हिचकेगी। इसे लेकर प्रदर्शनकारी महिलाएं भी परेशान हैं। शहनाज बानो ने कहा कि दो दिन से प्रदर्शनस्थल के पास पुलिस की गतिविधियां बढ़ गई हैं। पुलिस लगातार रास्ते को खाली करने की अपील करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed