फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shah asked, want government that kill terrorists or that demonstrate 

दिल्ली विधानसभा चुनावः शाह ने पूछा, आतंकियों को मारने वाली सरकार चाहिए या धरना देने वाली

Fri, 31 Jan 2020 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2020 06:12 AM IST
विज्ञापन
Shah asked, want government that kill terrorists or that demonstrate 
Amit shah - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विभिन्न इलाकों में रोड शो के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह दिल्ली में काम करने वाली सरकार चाहिए या धरना-प्रदर्शन करने वाली, यह दिल्ली की जनता को तय करना है। दिल्ली चुनाव में एक तरफ सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने वाले हैं तो दूसरी और वो लोग हैं जो शाहीन बाग का समर्थन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


शाह ने बृहस्पतिवार को छतरपुर, आरकेपुरम व मालवीय नगर में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि न 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगे, न नया स्कूल खुला और ना नए कॉलेज बन पाए। पीने को स्वच्छ पानी नहीं मिला और प्रदूषण नियंत्रण में भी दिल्ली सरकार विफल साबित हुई। सड़कों की हालत भी खराब है। 1000 मोहल्ला क्लीनिक खोलना तो दूर, जो खुले हैं उनमें दवा है और ना सुविधा। शाह ने कहा कि शाहीन बाग का समर्थन करने वाली कांग्रेस और आप पार्टी दिल्ली को सुरक्षा नहीं दे सकती हैं।
विज्ञापन


नड्डा ने घोटालों पर आप को घेरा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे घेरा। नांगलोई, मंगोलपुरी व रोहिणी में नुक्कड़ सभाओं में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने का झांसा देकर सत्ता पाने वाले केजरीवाल भले ही घोटाले भूल गए हों, लेकिन दिल्ली के लोगों को सब याद है। राशन और दवा घोटाला, ऑटो परमिट घोटाला, स्कूल के कमरे बनाने में घोटाला हुआ, पर मुख्यमंत्री ने कोई एक्शन नहीं लिया। दिल्ली जल बोर्ड का घोटाला, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बस घोटाला, मार्शल भर्ती घोटाला दिल्ली की जनता अभी नहीं भूली है। पांच सालों तक केजरीवाल बच्चों की कसम खाकर ईमानदारी का ढोंग करते रहे और उनके रिश्तेदार करोड़ों के घोटालों में गिरफ्तार हुए। शाहीन बाग पर घेरते हुए कहा कि धरना की वजह से पूरी दिल्ली परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल की खांसी ठीक हो गई, लेकिन दिल्ली खांसने लगी : शिवराज
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी नगर की जनता के बीच कहा कि केजरीवाल जब दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे तो हर समय खांसा करते थे, अब उनकी खांसी तो ठीक हो गई है, लेकिन प्रदूषण के कारण पूरी दिल्ली खांसने लगी है। हवा के साथ ही पानी भी जहरीला है। मोहल्ला क्लीनिक में न डॉक्टर हैं, न दवाइयां और न मरीज, खाली अस्पताल में तो कुत्ते आराम करते रहते हैं। भ्रम फैलाकर शाहीन बाग में हिंसक प्रदर्शन करवा रहे हैं।

कहां किया करोड़ों खर्च : पुरी
मॉडल टाउन व राजेंद्र नगर में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि केजरीवाल शाहीन बाग के समर्थन में इतने मग्न हैं कि उन्हें दिल्ली की दुर्दशा नहीं दिख रही है। वह कहते हैं कि दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन नालियां खुली पड़ी हैं, गलियां खुदी पड़ी हैं, बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं और हर तरफ  कीचड़ फैला है।

 हमें राष्ट्र धर्म का निर्वाह करने दें : राजनाथ

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कालकाजी और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में कहा कि मुसलमानों को पाकिस्तान भेजा जाएगा, यह विपक्ष द्वारा पैदा किया गया एक सफेद झूठ है। विपक्ष अपने धर्म का निर्वाह करे, हमें राष्ट्र धर्म का निर्वाह करने दें। भारत प्राचीन काल से जिस तरह सभी धर्मों का सम्मान करता रहा है वहां के नागरिकों को शरण देता रहा है। ऐसा उदाहरण पूरे विश्व में कहीं नहीं है।

आप से नहीं हो पाएगा : फडणवीस
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कृष्णा नगर विधानसभा के प्रत्याशी अनिल गोयल, शाहदरा प्रत्याशी संजय गोयल व विश्वास नगर के प्रत्याशी ओपी शर्मा के समर्थन में वोट करने की अपील की। नुक्कड़ सभा में आप से नहीं हो पाएगा का नारा लगाते हुए फडणवीस ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से काम करने वाली भाजपा की सरकार ने दिल्ली की अहम समस्याओं को सुलझाने का काम किया है। उधर, भाजपा महाराष्ट्र की प्रवक्ता शाइना एनसी ने सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र के कौशल मिश्रा, विश्वास नगर विधानसभा प्रत्याशी संजय गोयल और बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार के लिए वोट की अपील की। नुक्कड़ सभा में कहा कि दिल्ली की जनता अब भाजपा को जिताएगी। देश बदला है अब दिल्ली बदलेंगे।

मुस्लिम समाज को दे रहे गलत जानकारी : शाहनवाज
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लता सोढ़ी के समर्थन में नुक्कड़ सभा की। कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मुस्लिम समाज के बीच गलत जानकारी देकर प्रायोजित तरीके से नफरत की आग को फैलाया गया है। आम आदमी पार्टी ने देशद्रोहियों का साथ देकर देश की सुरक्षा और संविधान को हाशिए पर रख दिया है। खुद को देशभक्त बताने वाली पार्टियों का असली चेहरा सबके सामने आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed