Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sheeshmahal revealed to the media for the first time

Delhi NCR News: पहली बार मीडिया के सामने खुला केजरीवाल का 'शीशमहल'

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने लगाया 58 करोड़ रुपये निर्माण लागत होने का बोर्ड, पीडब्ल्यूडी ने फर्नीचर, सजावटी सामान और सुविधाओं पर 12 करोड़ से अधिक खर्च होने का ब्योरा सार्वजनिक किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास रहे 6, फ्लैगस्टाफ रोड के दरवाजे शुक्रवार को पहली बार मीडिया के लिए खोल दिए गए। भाजपा नेताओं की ओर से ‘शीशमहल’ नाम दिए गए इस बंगले के प्रवेश द्वार पर 58 करोड़ रुपये की निर्माण लागत का बोर्ड लगाया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने आवास के 20 कमरों और अन्य हिस्सों में रखे फर्नीचर, सजावटी सामान और सुविधाओं की कीमतों का ब्योरा भी सार्वजनिक किया।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, केवल फर्नीचर और इंटीरियर पर 12 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए। हर सामान के सामने उसकी कीमत और संबंधित अनुबंध का विवरण दिया गया है, ताकि खर्च का हिसाब देखा जा सके। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जब दिल्ली कोविड महामारी से जूझ रही थी और लोग अस्पतालों में बिस्तर व ऑक्सीजन के लिए भटक रहे थे, तब केजरीवाल अपने लिए आलीशान आवास तैयार कराने में व्यस्त थे। मंत्रियों ने कहा कि दिल्लीवासी सांस लेने के लिए संघर्ष कर रहे थे, जबकि बंगले में सॉना, जकूजी और स्टीम रूम जैसी सुविधाएं बनाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास में 11 टेलीविजन लगाए गए हैं
पीडब्ल्यूडी की ओर से जारी ब्योरे के मुताबिक, आवास में 11 टेलीविजन लगाए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 82.56 लाख रुपये है। इनमें सबसे महंगा टीवी लॉबी में लगा है, जिसकी कीमत 28.92 लाख रुपये है। पर्दों पर करीब 1.07 करोड़ और दो रसोई तैयार करने पर 1.06 करोड़ रुपये खर्च किए गए। डाइनिंग एरिया में 23.13 लाख रुपये के दो झूमर लगाए गए हैं। वहीं, सॉना, जकूजी, स्टीम रूम और मसाज बेड जैसी सुविधाओं वाले वेलनेस सुइट पर 31.76 लाख रुपये खर्च हुए।

पैसे कहां खर्च हुआ...जनता को जानने का है अधिकार
आवास का विस्तार करने के लिए सरकारी अधिकारियों के कई मकान और आसपास के दो सरकारी बंगले गिराकर परिसर में शामिल किए गए। जनता को यह जानने का अधिकार है कि उसके पैसे का इस्तेमाल कहां और किस तरह हुआ। आवास को उसी स्थिति में रखा गया है, जिस स्थिति में सरकार को मिला था। परिसर में आठ बेडरूम और 13 बाथरूम हैं तथा यह 1,905 वर्ग मीटर में फैला है।
प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, पीडब्ल्यूडी मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed