{"_id":"5cd0d5dabdec22078a1fb932","slug":"sexual-assault-with-west-bengal-girl-in-delhi-on-the-name-of-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, नौकरी का झांसा देकर वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, नौकरी का झांसा देकर वारदात, तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 07 May 2019 06:18 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 07 May 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पश्चिम बंगाल की 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 2 मई को युवती को जबरन शराब पिलाकर वारदात की। बाद में वे उसे न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए। युवती ने शिकायत दी तो न्यू अशोक नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को मुख्य आरोपी राहुल (22), नेपाली उर्फ गुड्डू (23) और शंकर (27) को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुुताबिक, मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी युवती उत्तम नगर इलाके में अपने एक जानकार के साथ किराए के मकान में रहती है। वह डेढ़ माह पूर्व नौकरी की तलाश में दिल्ली आई है। कुछ दिन पूर्व उसे उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन पर एक महिला मिली और कहा कि वह उसे एक घर में बढ़िया काम दिला सकती है। महिला ने युवती को राहुल का नंबर दिया। युवती ने राहुल को संपर्क किया तो उसने कहा कि वह जल्द ही उसे काम दिला देगा। राहुल ने दो मई को रात में युवती को कॉल कर न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन बुलाया।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि वह करीब 9:00 बजे उसके पास पहुंच गई। राहुल उसे काम दिलाने की बात कह अपने घर ले गया। युवती के मुताबिक, घर में पहले से दो अन्य युवक मौजूद थे। आरोपियों ने जबरन उसे शराब पिलाई और इसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। देर रात आरोपी उसे न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए। युवती ने रात को ही सूचना पुलिस को दी। युवती को आरोपियों का घर नहीं पता था। पुलिस ने काफी पड़ताल करने के बाद रविवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन