{"_id":"e8e13144876ef5da77935b5ec31711bf","slug":"sex-workers-in-surajkund-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकंड मेंले में सेक्स वर्करों को भी मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकंड मेंले में सेक्स वर्करों को भी मिलेंगी सुविधाएं
शैली खुल्लर/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 29 Jan 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 फरवरी से शुरू हो रहे सूरजकुंड मेले के दौरान सेक्स वर्करों पर स्वास्थ्य विभाग नजर रखेगा। मेला परिसर में कंडोम का मुफ्त वितरण करने के लिए चार आउटलेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सूरजकुंड मेले के आते ही महिला सेक्स वर्कर सक्रिय हो जाती हैं, लेकिन ये वर्कर इस दौरान एचआईवी पॉजिटिव जैसी बीमारी से ग्रस्त न हों, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सेक्स वर्करों की मेला शुरू होने से पहले काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है। इसकी जिम्मेदारी रेडक्रॉस को सौंपी गई है।
विज्ञापन
रेडक्रॉस के पास टीआई (टारगेटेड इंटरवेंशन) प्रोजेक्ट के तहत 850 महिला सेक्स वर्कर पंजीकृत हैं, जिन्हें मेले के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जाएगा, क्योंकि यहां विदेशी लोगों के भी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विदेशी पर्यटक देते हैं ज्यादा रकम
इस बार मेले में लगभग 20 देश शिरकत कर रहे हैं। इस कारण उम्मीद की जा रही है कि अधिक संख्या में विदेशी सैलानी मेला देखने पहुंचेंगे। प्रोजेक्ट मैनेजर सुशील ने बताया कि विदेशी पर्यटक अधिक रकम देते हैं। इस कारण मेले के दौरान सेक्स वर्कर ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं।
एचएलएल भी लगाएगा स्टॉल
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बीना शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान जो लोग ब्रांडेड कंडोम खरीदना चाहते हैं, उनके लिए निजी कंपनी एचएलएल (हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड) के भी स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक स्टॉल लगाया जाएगा, जिसमें फ्री जांच, रिपोर्ट और काउंसलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट एक दिन में दी जाएगी।