फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sex racket in a massage parlor in faridabad

पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट

Mon, 08 Sep 2014 09:21 PM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
sex racket in a massage parlor in faridabad

फरीदाबाद के थाना सेंट्रल क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में पुलिस ने छापा मार कर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 5 युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सेक्स रैकेट मसाज पार्लर की आड़ में चलाया जा रहा था। गिरफ्तार युवतियां अलग-अलग राज्यों से संबंध रखती हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि सेक्टर 12 सिटी मॉल में एक एक रियल एशियन स्पा मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है।

सूचना के आधार पर महिला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर टीम तैयार की गई। शाम को एक पुलिसकर्मी को पार्लर में ग्राहक बना कर भेजा गया गया। जब सौदा तय हो गया तो रेड मारी गई।
विज्ञापन

 
पुलिस को पार्लर के अंदर एक जोड़ा आपत्तिजनक अवस्था में मिला। मौके से पुलिस ने पांच युवतियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पार्लर संचालक होडल निवासी मुकेश सौरोत के साथ दो अन्य युवक भी पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल तक हैं इन युवतियों का ‌कनेक्‍शन

sex racket in a massage parlor in faridabad

मॉल में सेक्स रै‌केट का भंडाफोड़ होने के बाद पूरे एरिया में पुलिस एलर्ट रही। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के जरिए अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस अभी भी पकड़े गए युवक और युवतियों से पूछताछ कर रही है। युवतियों को मेडिकल के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक जो युवतियां पकड़ी गई हैं, वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, नेपाल, दिल्ली और फरीदाबाद से संबंध रखती हैं, फिलहाल फरीदाबाद में ही रह रही थीं।

बता दें कि इसके पहले भी दिल्ली एनसीआर में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ हो चुका है। गुड़गांव में एक के बाद एक करीब 6 सेक्स रैकेट पकड़े जा चुके हैं। दिल्ली में भी अभी कुछ ही दिन पहले वेश्यावृत्ति के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था जिसमें विदेशी लड़कियों को छुड़ाया गया था।

इसके पहले गुड़गांव में भी विदेशी कॉलगर्ल के बड़े रैकेट का खुलासा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed