फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sex racket busted in noida thirty five arrested among foreign women

नोएडाः विदेशी युवतियों के नाम पर पॉश इलाके में चल रहा था गंदा काम, आपत्तिजनक हालत में मिले लोग

Mon, 01 Jul 2019 09:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Jul 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
sex racket busted in noida thirty five arrested among foreign women
racket busted - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-18 के 14 स्पा सेंटरों में स्पा और मसाज के नाम विदेशी युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। रविवार देर रात तक पुलिस की 15 टीमों ने तीन घंटे तक ऑपरेशन क्लीन चलाकर स्पा सेंटरों पर छापा मारा। 

विज्ञापन


इस दौरान थाईलैंड की पांच विदेशी महिलाओं समेत 25 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 10 युवकों को भी मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने सभी 14 स्पा सेंटरों को सील कर उनके मालिकों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। स्थानीय पुलिस को कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात को शहर में ऑपरेशन क्लीन के तहत सेक्टर-18 के स्पा व मसाज सेंटरों पर छापा मारा गया। पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर व आसपास अफरातफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक 3 स्पा सेंटरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। जबकि 11 सेंटरों में कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। जिनसे वहां देह व्यापार जारी रहने की पुष्टि हो रही थी। 

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराए जाने की शिकायतें मिल रहीं थी। जिसके बाद पुलिस ने 15 टीमों का गठन कर ऑपरेशन क्लीन चलाया। रविवार देर शाम को सभी टीमों ने स्पा और मसाज सेंटरों पर छापा मारा। एसएसपी ने बताया कि स्पा सेंटर के मालिकों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 


स्थानीय पुलिस की भूमिका की हो रही जांच 
स्पा सेंटर पर हुई कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुुलिस को नहीं दी गई थी। दूसरे सर्किल के सीओ के नेतृत्व में यहां कार्रवाई की गई। एसएसपी के मुताबिक स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच की जा रही है। अगर किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपत्तिजनक हालात में मिले युवक-युवतियां
सेक्टर-18 में चल रहे एक स्पा सेंटर में जब पुलिस की टीम दाखिल हुई तो वहां अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद युवक युवतियां इधर उधर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस के मुताबिक कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed