फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sex racket busted in nand nagri three arrested

नंद नगरी में पकड़ा गया मोबाइल एप से चल रहा सेक्स रैकेट, तीन गिरफ्तार

Fri, 23 Aug 2019 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Aug 2019 06:48 AM IST
विज्ञापन
sex racket busted in nand nagri three arrested
arrested - फोटो : social media

नंद नगरी इलाके में मोबाइल एप के माध्यम से चल रहे एक सेक्स रैकेट का दिल्ली महिला आयोग ने भंडाफोड़ किया है। आयोग की शिकायत के बाद पुलिस ने सैक्स रैकेट चला रही एक महिला व उसके पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


महिला आयोग की टीम ने छापामारी कर 15 वर्षीय किशोरी व एक महिला को इनके चंगुल से मुक्त कराया। आरोप है कि दोनों को नशीला पदार्थ देकर इनसे आपत्तिजनक वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करवाए जाते थे। पुलिस मुख्य सरगना नाजमा से पूछताछ कर जांच कर रही है। पुलिस ने उनसे कई मोबाइल व सिम कार्ड जब्त किए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग के अनुसार, 181 महिला हेल्पलाइन पर 14 अगस्त को एक महिला ने फोन कर बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी कृष्णा नगर से लापता है। आयोग की टीम ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने में सहायता की। बुधवार को मामले का फॉलोअप करने के लिए आयोग की टीम लड़की के घर पहुंची, जहां उसकी बहन ने बताया कि लापता लड़की उसकी एक दोस्त उसके साथ काम करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वह भी उसके बारे में कुछ नहीं बता रही है। आयोग की टीम 16 वर्षीय उस लड़की से जाकर मिली। उसने बताया कि नंद नगरी में एक ऑनलाइन सेक्स रैकेट चल रहा है, जहां 15 से 20 लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। वह खुद भी 15 से 20 दिन वहां थी। उससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच अश्लील वीडियो कॉल कराई जाती थी। 

उसने कहा कि वह तभी वहां से निकल सकती थी जब वह अपनी जगह किसी दूसरी लड़की को लगाती। जैसे-तैसे वह 16 वर्षीय लड़की वहां से निकलने में सफल रही। इसके बाद आयोग की टीम रात 9.30 बजे लड़की को लेकर मौके पर पहुंची, जहां पुलिस भी बुला ली। 

वहां से बरामद किशोरी और महिला ने बताया कि उन्हें अश्लील वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर किया जा रहा था। छापामारी के दौरान नाजमा ने उन्हें कपड़े पहनाकर छत पर छिपा दिया था। नाजमा के पति असगर और उसके दोस्त राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

हालांकि, छापामारी में वह लड़की नहीं मिली जिसकी तलाश शुरू की गई थी। मुक्त कराई गई किशोरी ने बताया कि उसके पिता स्ट्रीट वेंडर हैं। एक दोस्त ने नौकरी का लालच देकर इस गंदे काम में धकेल दिया। उसे बताया था कि यह टाइपिंग का काम है और अच्छे पैसे मिलेंगे। 

उसे इस साल फरवरी से सेक्स रैकेट में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। उन्हें हर रात फोन कॉल लेने के लिए मजबूर किया जाता था, उनमें कई अंतरराष्ट्रीय कॉल भी थे।


आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि हैरानी की बात है कि ऐसे हाई प्रोफाइल इंटरनेशनल देह व्यापार रैकेट चल रहे हैं। 20 साल की लड़की अभी भी कई अन्य लड़कियों के साथ गायब है। पुलिस को जल्द से जल्द लड़की का पता लगाना चाहिए और आरोपियों कड़ी सजा दिलवानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed