फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven year old innocent died due to electric shock during rain

Delhi: करंट लगने से 7 साल के मासूम की मौत, शौचालय के बाहर अवैध रूप से चलाया जा रहा था ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट

Thu, 22 Aug 2024 08:00 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 22 Aug 2024 08:00 AM IST
सार

मृतक की शिनाख्त सूरज (7) के रूप में हुई है। हादसे के समय सूरज घर के नजदीक बने सार्वजनिक शौचालय में गया था। आरोप है कि यहां शौचालय के बाहर अवैध रूप से ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट चलाया जा रहा था।

विज्ञापन
Seven year old innocent died due to electric shock during rain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में बारिश के दौरान करंट लगने से सात साल के मासूम की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सूरज (7) के रूप में हुई है। हादसे के समय सूरज घर के नजदीक बने सार्वजनिक शौचालय में गया था। आरोप है कि यहां शौचालय के बाहर अवैध रूप से ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट चलाया जा रहा था।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह यहां खुले हुए नंगे तारों से उसको करंट लग गया। फौरन मासूम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग पाइंट के खिलाफ खूब हंगामा किया। शालीमार बाग थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर ई-रिक्शा चार्जिंग पाइंट चलाने वाले रामनाथ राय को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार का रहने वाला सूरज अपने परिवार के साथ नोएडा में रहता था। इसके परिवार में पिता बीरबल के अलावा मां, एक भाई व बहन हैं। बीरबल नोएडा की एक फैक्टरी में नौकरी करता है। शालीमार बाग के सीए ब्लॉक जेजे कलस्टर एरिया में बीरबल का साला अपने परिवार के साथ रहता है। रक्षाबंधन पर सूरज अपनी मां व बाकी परिजनों के साथ मामा के घर शालीमार बाग के सीए ब्लॉक आया था। त्योहार मनाने के बाद मंगलवार को इनको वापस नोएडा जाना था। सुबह के समय बारिश होने लगी। इस बीच साढ़े नौ बजे सूरज शौचालय जाने की बात कर घर से निकला। चंद कदमों की दूसरी पर सार्वजनिक शौचालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली चोरी कर चार्ज होते हैं ई-रिक्शा
आरोप है कि शौचालय से अवैध रूप से बिजली चोरी कर रामनाथ नामक आरोपी ई-रिक्शा चार्ज करवाता है। उसने शौचालय के गेट कई चार्जिंग पाइंट बनाए हुए हैं। यहां एक ई-रिक्शा छूते ही सूरज को जोरदार करंट लगा। बाद में उसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

लिफ्ट की जाली गिरने से कर्मचारी की मौत
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार दोपहर फैक्टरी के भीतर एक हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त दद्दू राम (50) के रूप में हुई है। फैक्टरी में भारी मशीन लिफ्ट में चढ़ाने के दौरान अचानक लिफ्ट की जाली दद्दू राम पर गिर गई। हादसे के बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान दद्दू राम ने दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने छानबीन के बाद लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फैक्टरी मालिक व मैनेजर से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव सलेमपुर, जौनपुर, यूपी के रहने वाले दद्दू राम अपने दो बेटे अनिल व सुनील के साथ बवाना सेक्टर-1 स्थित किराये के मकान में रहते थे। 

दद्दू राम रबड़ की सील बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ग्राउंड फ्लोर पर लिफ्ट में मशीन चढ़ाते समय अचानक लिफ्ट की भारी जाली दद्दू राम के ऊपर गिर गई। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गए। नजदीकी अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed