फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven year old girl crushed by speeding tractor, condition critical

Delhi NCR News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सात साल की बच्ची को कुचला, हालत नाजुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
प्रेम नगर की घटना, लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रेम नगर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सात साल की बच्ची को कुचल दिया। घटना को अंजाम देकर चालक ने वाहन सहित भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, परिवार वाले गंभीर रूप से घायल बच्ची को पास के संजय गांधी अस्पताल में लेकर गए। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हादसे में बच्ची के दोनों पैर कुचले गए है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस चालक देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है।

घायल बच्ची की पहचान राधा (7) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ भाग्य विहार डी ब्लॉक में रहती है। परिवार में माता-पिता के अलावा चार बहन और एक भाई है। पिता मजदूरी करते हैं। बच्ची के चाचा ने बताया कि राधा शुक्रवार सुबह गली में जूस खरीद रही थी। तभी वहां पर एक ट्रैक्टर सेफ्टी टैंक लेकर आया और बच्ची के दोनों पैर पर चढ़ाते हुए आगे निकल गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर चालक को वाहन रोकने के लिए कहा, लेकिन वह तेज रफ्तार में वाहन को भगाने लगा। लोगों ने पीछा कर आधे किलोमीटर दूर उसे रोका और पकड़कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिवार वाले घायल राधा को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। जहां से बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बच्ची की मां ने बताया कि राधा के दोनों पैर टूट गए हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपी चालक गांव प्रह्लादपुर सोनीपत निवासी देवेंद्र (51) को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed