{"_id":"584fed294f1c1b666f64a69e","slug":"seven-released-from-cow-murderers-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहत्यारे के चंगुल से सात गाय को छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहत्यारे के चंगुल से सात गाय को छुड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
सीआईए के जवानों ने पुन्हाना थानांर्तगत गांव जाड़ोली में दबिश देकर गोहत्यारे के चंगुल से सात गायों को बरामद किया है। पुलिस को देखकर गोहत्यारा भाग गया। पुलिस जाड़ोली गांव के फकरुद्दीन उर्फ सोनू के खिलाफ हरियया गौ संर्वधन एवं सरंक्षण अधिनियक 2015 के तहत मामला दर्ज कर गायों को गौशाला में भेज दिया है।
विज्ञापन
सीआईए इंचार्ज रतनलाल को मुखबिर से सूचना मिली की जाड़ोली गांव में गोहत्या का घिनौना एवं अवैध काम करता है। इस गोहत्यारे ने आज भी कुछ गायों को जाड़ोली से रायपुर जाने वाले कच्चे रास्ते में रस्सों से गोहत्या करने की नीयत से बांधा हुआ है। दबिश देने पर इस गायों को बचाने के साथ-साथ इस गोहत्यारे को दबोचा जा सकता है।
विज्ञापन
सीआईए के एएसआई महेशचंद, सब इंसपैक्टर बशीर अहमद, महमूद ने जाड़ोली गांव में दबिश दी। गोहत्या करने वाला मौके से फरार हो गया। सीआईए के जवानों ने रस्से से बंधी हुई सभी सात गायों को गोहत्यारे के चंगुल से बचाकर गौशाला में भेज दिया। पुलिस ने जाड़ोली के फकरुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जाड़ोली गांव का फकरुद्दीन उर्फ सोनू गोहत्या का अवैध धंधा करता है। मंगलवार को दबिश देकर उसके पास से सात गायों को बदामद किया है। जिनका वह वध करता। फकरुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। -रतनलाला, इंचार्ज, सीआईए, फिरोजपुर झिरका।