{"_id":"5dae2d878ebc3e93c02b1d8e","slug":"seven-more-metro-stations-will-be-illuminate-till-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इन मेट्रो स्टेशनों को किया जाएगा एलईडी से रौशन, दिवाली तक पूरा हो जाएगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इन मेट्रो स्टेशनों को किया जाएगा एलईडी से रौशन, दिवाली तक पूरा हो जाएगा काम
Tue, 22 Oct 2019 03:43 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 22 Oct 2019 03:43 AM IST
विज्ञापन
वेलकम मेट्रो स्टेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली तक मेट्रो ट्रेन से निकलते ही यात्रियों को सात और स्टेशन एलईडी लाइट से रोशन दिखेंगे। राजीव चौक और बाराखंभा रोड के बाद इन पर काम शुरू हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की इस पहल से बिजली की खपत में 40-50 फीसदी की कमी होगी और रोशनी भी अधिक होगी।
विज्ञापन
अलग-अलग चरणों में सभी मेट्रो स्टेशनों पर ऐसी ही रोशनी की जाएगी। इससे सालाना करीब 7 करोड़ रुपये की बचत होगी। स्टेशनों पर बिजली की आपूर्ति के लिए 32 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर पैनल भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
डीएमआरसी की ओर से चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, पटेल चौक, मंडी हाउस, विश्वविद्यालय, नई दिल्ली स्टेशन, कश्मीरी गेट पर भी इन इंतजाम पर काम शुरू हो गया है। इसके बाद 10 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों पर काम होगा। इनमें शाहदरा, वेलकम, सीलमपुर, शास्त्री पार्क, कश्मीरी गेट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन