{"_id":"5b7b008142c792466f4a0dfd","slug":"seven-dog-puppy-killed-by-unknown-person-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में इंसानियत शर्मसार, सात पिल्लों को धारदार हथियार से किया टुकड़े-टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में इंसानियत शर्मसार, सात पिल्लों को धारदार हथियार से किया टुकड़े-टुकड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
कुत्ते के बच्चों की धारदार हथियार से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में सोमवार तड़के सेक्टर-18ए स्थित कारगिल अपार्टमेंट में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई।
दरअसल, देर रात किसी सिरफिरे ने एक-दो नहीं बल्कि सात कुत्ते के बच्चों (पपी) को धारदार हथियार से टुकड़े-टुकड़े कर दिया था। लोग जब सुबह की सैर पर निकले तो इस अमानवीय हरकत को देख पुलिस को सूचना दी।
द्वारका नार्थ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पपी को एनीमल एंबुलेंस से डाबड़ी स्थित पशु अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बेजुबानों के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। उधर, कुत्ते के बच्चों की हत्या की खबर सोशल साइट पर वायरल हुई तो निंदा करने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों लोगों ने वारदात की खबर को टैग कर अपना गुस्सा निकाला।

प्रतीकात्मक तस्वीर
जानकारी के अनुसार कारगिल अपार्टमेंट के भीतर किसी स्ट्रीट डॉगी के सात बच्चे घूमते रहते थे। सोसायटी के लोग सुबह जब सैर के लिए जाते थे तो मासूम लोगों के पैर में लिपट जाते थे। वहां रहने वाले बच्चों के लिए भी मासूम पपी खिलौना बन गए थे।
लेकिन सोमवार सुबह जैसे ही लोग सोसायटी के समुदाय भवन के पास पहुंचे। कुछ दूरी के अंतराल में एक कतार से कुत्ते के बच्चे खून से लथपथ पड़े हुए थे। पास जाकर देखने पर पता चला कि सभी को किसी धारदार और नुकीली वस्तु से वारकर मारा गया है।
खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। उधर, घटना के बाद सोसायटी में बेजुबान के प्रेमियों ने गुस्सा जताकर पपियों का खून से लथपथ फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी।

dog
देखते ही देखते घटना वायरल हो गई। लोगों ने इसे टैक करना शुरू कर दिया। सोशल साइट पर इस हरकत की कड़ी निंदा होने लगी। लोगों ने मांग की है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
इधर घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने एक टीम बनाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।