घूसकांड के आरोपियों को मॉल में घुमाने ले गए दिल्ली के 7 पुलिसकर्मी बर्खास्त, दो गिरफ्तार
सात पुलिसकर्मी बर्खास्त, दो गिरफ्तार
सबहेड
चुनाव आयोग घूसकांड मामले के आरोपी सुकेश को मॉल घुमाने का मामला
प्वाइंटर
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने किया मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग घूसकांड मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर को मॉल में घुमाने के आरोपी सात पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर एएसआई सहित दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस द्वारा शुरू की गई जांच में दोषी पाए गए हैं। दिल्ली पुलिस के मुख्य प्रवक्ता दीपेंद्र पाठक ने खबर की पुष्टि की है। गौरतलब है कि आयकर विभाग की रिपोर्ट के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त ने इन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।
साथ ही विभागीय जांच के आदेश दे दिए थे। इसके बाद सोमवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने यह कार्रवाई की।
यह है मामला
दरअसल, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चुनाव आयोग घूसकांड मामले में बिचौलिए सुकेश चंद्रशेखर को 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। सुकेश पर आरोप था कि एआईएडीएमके के चुनाव चिह्ल को लेकर उसने चुनाव आयोग के अधिकारियों को रिश्वत देने की कोशिश की थी।
उसने टीटीवी दिनाकरण से रिश्वत के पैसे ले लिए थे। सातवीं बटालियन में तैनात दिल्ली पुलिस के जवान 9 से 16 अक्तूबर के बीच कोर्ट सुनवाई के लिए उसे मुंबई, कोयंबटूर व बंगलुरू ले गए थे।
आयकर विभाग ने अब दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को जो रिपोर्ट दी थी उसमें कहा गया है कि पुलिस कर्मियों ने सुकेश जब बंगलुरू में था उसे मॉल में घूमने के लिए खुला छोड़ दिया गया।
ये हैं सात पुलिसकर्मी
सुकेश को लेकर एएसआई राजेश, हेड कांस्टेबल जीवन और जे जॉर्ज, कांस्टेबल नितिन कुमार, केशव कुमार, धर्मेंद्र और पुष्पेंद्र मुंबई, कोयंबटूर और बंगलूरू ले गए थे।