{"_id":"58cb9f034f1c1b6e2132a7dd","slug":"seven-builders-show-interest-in-station-renovation-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन के पुर्नविकास के लिए सात बिल्डरों ने दिखाई रूचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन के पुर्नविकास के लिए सात बिल्डरों ने दिखाई रूचि
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 17 Mar 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की महत्वाकांक्षी योजना स्टेशन स्टेशन पुर्नविकास के तहत बृहस्पतिवार को दिल्ली के बड़ौदा हाउस में बैठक हुई जिसमें कई शिबल्डरों ने हिस्सा लिया। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास में सात बिल्डरों ने रूचि दिखाई है। इसकी ओपन बिड 17 मई को खोली जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि रेलवे ने देश के 400 स्टेशनों पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने के की योजना बनाई है। पहले चरण में 23 स्टेशनों का चयन किया गया है। इसमें फरीदाबाद रेलवे स्टेशन भी शामिल है। इसके तहत स्टेशनों का पुर्नविकास किया जाएगा।
विज्ञापन
प्लान के तहत रेलवे प्लेटफार्मों पर डिजीटल साइनेज लगाए जाएंगे, इसके अलावा कोच डिस्प्ले, एस्केलेटर, विकलांग और बुजुर्ग यात्रियों को प्लेटफार्म पहुंचने के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के लिए सात बिल्डरों ने रूचि दिखाई है। 17 मई को ओपन बिड खोला जाएगा। इसके बाद ही पता चलेगा कि किस बिल्डर को टेंडर दिया गया है।