फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   send bhangwant mann to drug and alcohol rehab centre on loksabha expense

दो हफ्ते बाद होगा भगवंत मान की संसद सदस्यता पर फैसला, लोकसभा प्रवेश पर रोक

Wed, 03 Aug 2016 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Aug 2016 02:19 PM IST
विज्ञापन
send bhangwant mann to drug and alcohol rehab centre on loksabha expense
भगवंत मान - फोटो : ANI

संसद का वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड करने के मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज लोकसभा अध्यक्ष ने किरीट सौमैया की कमेटी को जांच के लिए 2 हफ्ते का और समय दे दिया। जांच चलने तक मान को संसद न आने की सलाह दी गई।

विज्ञापन


गौरतलब है क‌ि संसद परिसर की वीडियोग्राफी मामले में गठित लोकसभा की जांच समिति ने आप सांसद भगवंत मान को संसद की सुरक्षा सार्वजनिक करने का दोषी पाया है, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर सदस्य बंट गए हैं।
विज्ञापन


समिति में शामिल टीएमसी और कांग्रेस के सदस्य मान को इसी सत्र तक के लिए निलंबित करने के पक्ष में हैं, जबकि भाजपा के सदस्य उन्हें कम से कम तीन सत्र के लिए सदन से बाहर करवाना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि समिति ने अपनी रिपोर्ट में कार्रवाई पर आम राय न बनने के कारण किसी तरह की सजा का जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मान के असहयोग पूर्ण रवैये और समिति में आमराय न बनने के कारण रिपोर्ट तैयार करने से पहले समिति के अध्यक्ष किरीट सोमैया ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान उन्होंने समिति के समक्ष मान के गंभीर न होने की जानकारी देते हुए सलाह मांगी। इसके बाद रिपोर्ट तैयार की गई। दरअसल, मान के खिलाफ गठित नौ सदस्यीय समिति में कार्रवाई के सवाल पर आमराय नहीं बन पाई।

भाजपा, बीजेडी के सदस्य मान के खिलाफ

send bhangwant mann to drug and alcohol rehab centre on loksabha expense
मीडिया से बातचीत करते आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा, बीजेडी के सदस्य मान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के पक्ष में रहे। इनकी इच्छा थी कि मान को कम से कम अगले तीन सत्र के लिए निलंबित करने की सिफारिश की जाए। जबकि कांग्रेस और टीएमसी के सदस्यों ने लगातार कठोर कार्रवाई की जगह सांकेतिक कार्रवाई का सुझाव दिया।

इनकी राय थी कि मान को चेतावनी देने के साथ ही महज इसी सत्र की बाकी अवधि के लिए निलंबित किया जाना चाहिए। इस बीच मान ने अपने रवैये से समिति को बुरी तरह उलझा दिया है।

समिति के एक सदस्य ने बताया कि वह समिति के समक्ष को अपनी गलती मानते हैं, मगर मीडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी  समन करने की अपनी मांग दुहराते हैं। उक्त सदस्य ने बताया कि चूंकि उलझन ज्यादा ही बढ़ गई, इसलिए समिति के अध्यक्ष ने इस मामले में स्पीकर की राय ली है। 

मान को नशा मुक्ति केंद्र भेजने की मांग
इस बीच तीन सांसदों ने स्पीकर को पत्र लिख कर मान को नशा मुक्ति केंद्र भेजने की मांग की है। भाजपा के महेश गिरी, अकाली दल के चंदू माजरा और आप के निलंबित सांसद हरिंदर खालसा ने अपने पत्र में मान को शराब का आदी बताया है। इन सांसदों ने कहा है कि मान को लोकसभा के खर्च पर नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाए। वह जब तक ठीक नहीं होते, तब तक उन्हें संसद की कार्रवाई से दूर रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed