{"_id":"2cf6bf7463bac5c10fd44b169aafa40a","slug":"seminar-on-agriculture","type":"story","status":"publish","title_hn":"'2050 के बाद देश अनाज निर्यात नहीं कर पाएगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'2050 के बाद देश अनाज निर्यात नहीं कर पाएगा'
अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 25 Feb 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भविष्य में भोजन, कपड़ा और ईंधन सभी देशों के सामने मुख्य समस्याएं होंगी। 2050 के बाद कोई भी देश अनाज का निर्यात नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
खाद्यान्न समस्या से बचने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आवश्यक है। ये बातें इंडियन काउंसिल फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च के महानिदेशक डॉ. एस अयप्पन ने सोमवार को कहीं।
सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी का डॉ. अयप्पन ने दौरा किया। इस मौके पर एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी इनोवेशन फाउंडेशन ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शोध के लिए धन का महत्व होता है लेकिन उससे भी अधिक दृढ़ संकल्प, बेहतर सोच, मजबूत रणनीति और कार्यक्षमता की जरूरत होती है।
कृषि क्षेत्र में हो रहे शोध कार्य देश के विकास में आवश्यक है। इस मौके पर एमिटी के संस्थापक सदस्य डॉ. अशोक कुमार चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।