फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   semifinals and finals speculative sturdy

सेमी फाइनल और फाइनल पर है तगड़ा सट्टा!

Tue, 24 Mar 2015 11:11 AM IST
Updated Tue, 24 Mar 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
semifinals and finals speculative sturdy

क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर शहर में सट्टेबाज भी 'खेल' खेल रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो सेमीफाइनल्स और फाइनल पर तगड़ा सट्टा लगा है। इंडिया और न्यूजीलैंड सट्टेबाजों की पहली पसंद बने हैं। सट्टेबाजी मोबाइल कांफ्रेंसिंग के जरिये की जा रही है। हालांकि इस बार अभी तक पुलिस एक भी सट्टेबाज को पकड़ नहीं सकी है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि सट्टेबाजों के मोबाइल पर रिकॉर्डर लगा होता है, जिसे सट्टेबाज सुनते रहते हैं। वह बुलेटिन की तरह बोलता है। किस पर कितना सट्टा लगा है, यह भी बताता रहता है। बुलेटिन की तरह बोलने वाले मोबाइल को सट्टेबाजी की भाषा में 'डिब्बा' कहते हैं। सट्टेबाजी का दांव हर गेंद और हर शॉट पर लगता है। हर गेंद के बाद रेट घटते-बढ़ते रहते हैं।

विज्ञापन

मोबाइल कांफ्रेंसिंग के जरिये लगाया जा रहा सट्टा

semifinals and finals speculative sturdy

पिछली बार पकड़े गए सट्टेबाजों के गैंग ने खुलासा किया था कि सट्टेबाज को सट्टा लगाने से पहले तीन हजार रुपये का मोबाइल कनेक्शन लेना पड़ता है। उस नंबर को सट्टेबाजों के नंबर से कनेक्ट किया जाता है। इसकेबाद वह बोली लगा सकता है, रेट सुन सकता है। इसके अलावा सट्टा खेलने के लिए उस व्यक्ति को गारेंटर की भी जरूरत पड़ती है। गारेंटर वह व्यक्ति होता है, जो सट्टा खेल रहा है और उसे सट्टेबाज जानते हैं। तभी उसे सट्टेबाजों के ग्रुप में शामिल किया जाता है।

बता दें कि पिछले चार सालों में पकड़े गए 79 सट्टेबाजों ने न सिर्फ इस गोरखधंधे का खुलासा किया, बल्कि ये भी बताया कि सट्टेबाजी के तार दुबई से जुड़े होते हैं। बावजूद इसके इनमें से कोई भी सट्टेबाज अब जेल की सलाखों में नहीं है। इस संबंध में एसपी सिटी अजयपाल का कहना है कि अभी कोई पुख्ता सूचना नहीं मिली है। जैसे ही सूचना मिलेगी पुलिस तुरंत एक्शन लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed