फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Select eight colleges and courses for admission in DU

Delhi NCR News: डीयू में दाखिले के लिए आठ से कॉलेज व कोर्स का करें चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
- डीयू ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम दाखिले के दूसरे चरण की घोषणा की
विज्ञापन


- 14 जुलाई तक छात्र पंजीकरण व कॉलेज, कोर्स की वरीयताओं को भर सकेंगे
- पहली सीट आवंटन सूची 19 जुलाई को जारी होगी
-मिड एंट्री का विकल्प भी मिलेगा, दो राउंड तक 80-85 फीसदी हो जाते हैं दाखिले

-पहली सीट आवंटन सूची से पहले 15 जुलाई को सिमयुलेटेड रैंक (संभावित सूची) जारी की जाएगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत 69 कॉलेजों में 79 कोर्सेज के स्नातक की 71, 624 सीटों पर दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) का दूसरा चरण आठ जुलाई से शुरू हो रहा है। डीयू ने सीएसएएस के दूसरे चरण की घोषणा कर दी है। 17 जून से शुरू हुए पहले चरण में सफलतापूर्वक पंजीकरण कर चुके छात्रों को इस चरण में कॉलेज व कोर्स का चयन करना है। छात्र अपने डैशबोर्ड पर जाकर कॉलेज-कोर्स की वरीयताओं को भर सकते हैं। एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी करने के बाद डीयू ने दूसरे राउंड की घोषणा की है।

डीयू कुलसचिव विकास गुप्ता की ओर से सीट आवंटन-दाखिला शेड्यूल को जारी किया गया है। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि जिन्होंने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल पर जाकर पहले चरण में आवेदन (पंजीकरण) नहीं किया है वह 14 जुलाई रात 11.59 बजे तक इसे पूरा कर सकते हैं। पहला चरण जो पहले से जारी है उसके साथ ही दूसरा चरण भी चलेगा। यह 14 जुलाई को समाप्त होगा। पंजीकरण प्रक्रिया व कॉलेज व कोर्स चयन की प्रक्रिया 14 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। इस तिथि तक छात्रों ने जो कॉलेज व कोर्स चयन किए होंगे वे ऑटो लॉक हो जाएंगे।
विज्ञापन


छात्रों को पोर्टल पर वरीयता चयन सेक्शन में कॉलेज व कोर्स के क्रम को देना है। इसमें छात्रों को अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी क्योंकि उनकी वरीयताओं के आधार पर ही उन्हें सीट का आवंटन होना है। सुपरन्यूमेरेरी कोटे (स्पोर्ट्स, ईसीए व अन्य कोटे) के दाखिले के लिए दूसरे चरण का शेड्यूल दो राउंड समाप्त होने के बाद जारी किया जाएगा। डीयू को एक अगस्त से शैक्षणिक सत्र की शुरूआत करनी है इसलिए अभी दो राउंड का शेड्यूल ही जारी किया गया है। सीटें खाली रहने पर और सीट आवंटन सूची जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण में आज से कर सकेंगे सुधार, 11 तक मौका

डीयू रविवार (छ: जुलाई) से पहले चरण के तहत पंजीकरण पूरा कर चुके छात्रों के लिए सुधार विंडो शुरू करने जा रहा है। जो छात्र अपने पंजीकरण फॉर्म में सुधार के इच्छुक हैं वह इस सुविधा का लाभ 11 जुलाई तक ले सकते हैं। डीयू ने स्पष्ट किया है कि सुधार विंडो एक बार की सुविधा है। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे सुधार विंडो तक पहुंचने से पहले उन सभी सुधारों को नोट कर लें जिन्हें वे करना चाहते हैं। उन्हें सीएसएएस पोर्टल पर जाकर फॉर्म खोलना होगा और एक ही प्रयास में सुधार करना होगा। एक बार भर कर सेव किया गया फॉर्म दुबारा नहीं खोला जा सकेगा।

पहली सीट आवंटन सूची से पहले सिमयुलेटेड सूची जारी होगी

डीयू पहली सीट आवंटन सूची 19 जुलाई को जारी करेगा। इससे पहले 15 जुलाई को एक सिम्युलेटेड रैंक (संभावित सूची) जारी की जाएगी। इससे छात्र को स्नातक कोर्स में किस कॉलेज व किस कोर्स में सीट आवंटन हो सकती है, इसका अंदाजा लग जाएगा। यह रैंक सूची सीट आवंटन की गारंटी नहीं होगी। इस सिम्युलेटेड रैंक के आधार पर छात्रों को 15 से 16 जुलाई तक अपने कॉलेज व कोर्स की वरीयताओं को दुबारा व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा।

पहले राउंड में ज्यादा सीटों का आवंटन होगा, फैसला अगले सप्ताह

डीयू बीते साल की तरह इस बार भी कुछ कॉलेजों में सीटों को भरने के लिए कुल सीटों से अधिक सीटों का आवंटन करेगा। दरअसल सीटें खाली होने की स्थिति से बचने के लिए पहले दौर में ही कॉलेज में सभी प्रोग्राम के लिए सभी श्रेणियों में अतिरिक्त सीटों का आवंटन किया जाएगा। इस संबंध में अगले सप्ताह तक फैसला किया जाएगा। दरअसल चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम के तहत इस बार छात्र चौथे वर्ष में प्रवेश करेंगे। ऐसे में डीयू को कॉलेजों के संसाधनों को भी देखना है। उसके आधार पर ही यह तय होगा कि श्रेणी के लिए कितनी सीटों का अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा।


मिड-एंट्री का भी मिलेगा मौका

दो सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद खाली सीटों की स्थिति को देखा जाएगा। उसके बाद छात्रों को मिड एंट्री करने का अवसर भी मिलेगा। दो सीट आवंटन सूची के बाद करीब 80-85 फीसदी सीटें भर जाती है। मिड एंट्री के तहत ऐसे उम्मीदवार सिस्टम में प्रवेश कर सकेंगे जिन्होंने पहले पंजीकरण नहीं कराया। उन्हें मिड एंट्री प्रवेश शुल्क के रूप में एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा।

दूसरा राउंड सीएसएएस आवंटन-दाखिला शेड्यूल

पहले फेज में पंजीकृत छात्रों के लिए सुधार खिड़की- 6 जुलाई से 11 जुलाई तक (रात 11:59 बजे तक)

कॉलेज व कोर्स भरने की वरीयता

-आठ जुलाई से 14 जुलाई (रात 11:59 बजे)
वरीयताएं ऑटो लॉक



-14 जुलाई (रात 11:59 बजे)

सिमुलेटेड रैंक




-15 जुलाई (शाम पांच बजे)

वरीयताओं में बदलाव



-15 जुलाई से 16 जुलाई (रात 11:59 बजे)

पहली सीएसएएस आवंटन सूची


-19 जुलाई (शाम पांच बजे)

सीट स्वीकार करना



-19 से 21 जुलाई शाम 4:59 बजे तक

ऑनलाइन आवेदन को मंजूरी व सत्यापन
-19 से 22 जुलाई (शाम 4:59 बजे)

ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि
-23 जुलाई ( शाम 4:59 बजे)

खाली सीटों की जानकारी


-24 जुलाई शाम पांच बजे

वरीयताओं को दुबारा व्यवस्थित करना

-24 से 25 जुलाई शाम 4:59 बजे तक

दूसरी सीट आवंटन सूची


-28 जुलाई शाम पांच बजे

सीट स्वीकार करना



-28 से 30 जुलाई शाम 4:59 बजे

ऑनलाइन आवेदन को मंजूरी व सत्यापन
-28 से 31 जुलाई शाम पांच बजे तक

ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि
-01 अगस्त शाम 4:59 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed