{"_id":"56fdbe3f4f1c1b0c54f00105","slug":"seized-the-passports-of-ringing-bell-company-owners","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश के बाद रिंगिंग बेल कंपनी के मालिकों के पासपोर्ट जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश के बाद रिंगिंग बेल कंपनी के मालिकों के पासपोर्ट जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 01 Apr 2016 05:48 AM IST
विज्ञापन
रिंगिंग बेल कंपनी का 250 रुपए वाला फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रीडम 251 मोबाइल लांच करने का दावा करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल के मालिकों के हाईकोर्ट के आदेश पर फेस-3 पुलिस ने पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं। हाईकोर्ट ने मंगलवार को कंपनी के मालिकों को गिरफ्तारी से राहत देते हुए 5 अप्रैल तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
हालांकि हाईकोर्ट ने कंपनी के चेयरमैन अशोक चड्ढा, डायरेक्टर मोहित गोयल और उनकी पत्नी धारणा गर्ग को देश छोड़कर न जाने और अपना पासपोर्ट एसएसपी के समक्ष सरेंडर करने को कहा था। जिसके बाद तीनों ने अपने पासपोर्ट सरेंडर कर दिए। डीएसपी डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि तीनों के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि भाजपा सांसद डॉ. किरीट सोमैया ने कंपनी मालिकों के खिलाफ फेस-3 थाने में ही धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए कंपनी मालिकों ने हाईकोर्ट में याचिका डाली थी। जिस पर हाईकोर्ट ने मंगलवार को आदेश जारी किए थे। बुधवार को सांसद किरीट सोमैया ने एसएसपी किरण एस. से मुलाकात कर केस के प्रगति की जांच के बारे में जानकारी ली थी।
विज्ञापन