फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seelampur Temple Muslim Residents Join Hands to Protect 100-Year-Old Mai Mata Temple

एकता और भाईचारे की मिसाल: 100 साल पुराने मंदिर को बचाने को दीवार बने मुस्लिम, 600 गज में फैला माई माता मंदिर

Tue, 29 Sep 2026 01:11 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 29 Sep 2026 01:11 PM IST
सार

सीलमपुर माई माता मंदिर: देश की राजधानी दिल्ली में एकता और भाईचारे के मिसाल देखने को मिली है। 100 साल पुराने मंदिर बचाने के लिए मुस्लिम समुदाय एकजुट हो गया है। चौहान बांगर में देर रात पेड़ काटने का स्थानीयों ने विरोध किया है। माई माता मंदिर 600 गज में फैला है।

विज्ञापन
Seelampur Temple Muslim Residents Join Hands to Protect 100-Year-Old Mai Mata Temple
Seelampur Temple - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली की सीलमपुर विधानसभा के चौहान बांगर स्थित गली नंबर तीन में आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। यहां करीब 100 साल पुराने और लगभग 600 गज के दायरे में फैले माई माता मंदिर के अस्तित्व को बचाने के लिए स्थानीय मुस्लिम आबादी एकजुटता से सामने आई है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार चौहान बांगर की गली नंबर तीन में बना माई माता मंदिर लगभग चार दशकों से खाली पड़ा हुआ है। मंदिर के चारों ओर मुस्लिम आबादी है और यहां वर्षों से दोनों समुदायों के लोग आपसी प्रेम व शांति के साथ रहते आए हैं। 
विज्ञापन


रविवार देर रात करीब तीन बजे जब लोग सो रहे थे, तब कुछ लोग मंदिर परिसर में लगे पेड़ों को काटने लगे। लकड़ी कटने की आवाज सुनकर आसपास के निवासी तुरंत घरों से बाहर निकल आए और पेड़ काट रहे लोगों का विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान स्थानीय निवासियों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब पेड़ काट रहे लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने वन विभाग से अनुमति मिलने का दावा किया। 

हालांकि जब पुलिस ने अनुमति पत्र की जांच की तो सामने आया कि उन्हें सिर्फ पेड़ों की छंटाई की अनुमति मिली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए काम रुकवाया और वन विभाग को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया। 

आरोप है कि मंदिर की बेशकीमती जमीन को खाली कराकर वहां बहुमंजिला फ्लैट बनाने की है। क्षेत्रीय विधायक चौधरी जुबैर अहमद के अनुसार इलाके में हिंदू और मुस्लिम भाईचारे के साथ रहते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed