फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No permission yet for Oct 2 Jantar Mantar protest against CEC, say Delhi Police sources

दिल्ली: सीईसी के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन को पुलिस से अनुमति नहीं, 2 अक्तूबर के लिए किया था एलान

Tue, 29 Sep 2026 10:47 AM IST
Vijay Singh Pundir एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 29 Sep 2026 10:47 AM IST
सार

समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रदर्शन के लिए अब तक कोई भी अनुमति जारी नहीं की गई है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दो अक्तूबर को शिवाजी पार्क में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को मंजूरी देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
No permission yet for Oct 2 Jantar Mantar protest against CEC, say Delhi Police sources
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एसआईआर मामले पर विपक्ष के बढ़ते विरोध के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अभी तक कोई मंजूरी नहीं दी है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रदर्शन के लिए अब तक कोई भी अनुमति जारी नहीं की गई है। एसआईआर को लेकर विपक्ष और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा ये प्रदर्शन 2 अक्तूबर को जंतर मंतर पर किया जाना था।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को लोगों से जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। विपक्ष के अन्य दलों और संगठनों के भी इस प्रदर्शन में शामिल होने या अलग से प्रदर्शन करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने नहीं दी प्रदर्शन को मंजूरी
मुंबई पुलिस ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दो अक्तूबर को शिवाजी पार्क में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने इसके लिए हाईकोर्ट के निर्देशों, नगर निगम की अनुमति नहीं होने और प्रदर्शन से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका का हवाला दिया है। सीजेपी ने एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शिवाजी पार्क से देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का एलान किया था।


इस बीच 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) आंदोलन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 2 अक्तूबर को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में जेल भरो आंदोलन की घोषणा की है। दीपके ने पहले कहा था कि मुंबई पुलिस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के 2 अक्तूबर के विरोध प्रदर्शन की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद उन्होंने गांधी जयंती के दिन 'जेल भरो आंदोलन' शुरू करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed