{"_id":"6abb4098593f34f39d014831","slug":"delhi-police-arrested-two-members-of-the-vikas-kalia-gang-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिस ने विकास कालिया गैंग के दो बदमाश दबोचे, सदर बाजार-नबी करीम शोभायात्रा में की थी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुलिस ने विकास कालिया गैंग के दो बदमाश दबोचे, सदर बाजार-नबी करीम शोभायात्रा में की थी फायरिंग
Tue, 29 Sep 2026 10:24 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:24 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्पेशल स्टाफ ने कार्रवाई के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई, इस दौरान दोनों को गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने विकास कालिया गैंग के दो बदमाश किए गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने विकास कालिया गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। सदर बाजार-नबी करीम शोभायात्रा के दौरान सितंबर में हुई फायरिंग के मामले में इन्हें पकड़ा गया है। दोनों बदमाशों को गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, स्पेशल स्टाफ ने कार्रवाई के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी हुई, इस दौरान दोनों को गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, दोनों विकास कालिया गिरोह से जुड़े हैं। और ये आरोपी सितंबर के बीच में सदर बाज़ार-नबी करीम शोभा यात्रा के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में वांछित थे।
विज्ञापन