फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seeking to hang for AAP worker Chandramohan.

हत्यारे आप कार्यकर्ता चंद्रमोहन को फांसी देने की मांग

Fri, 29 Aug 2014 11:40 PM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
Seeking to hang for AAP worker Chandramohan.

ग्रेटर नोएडा के हत्यारे आरटीआई व आप कार्यकर्ता को फांसी देने की मांग की जा रही है। इसी क्रम में करप्शन फ्री इंडिया ने शुक्रवार को थाने में जमकर प्रदर्शन किया और चंद्रमोहन को फांसी दिए जाने की मांग की।

विज्ञापन


एक बेकसूर को कार में जिंदा जलाने के बाद खुद को बचाने के लिए चंद्रमोहन ने हर हथकंडा अपनाया। बंगलूरू में रहने के दौरान उसने अपना पूरा हुलिया बदल लिया, ताकि कोई उसे पहचान न सके। दाढ़ी-मूंछ भी कटवा ली।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घर की कलह और दूसरी लड़की से प्रेम ने चंद्रमोहन को जुनूनी बना दिया। उसने साजिश रची और अपने लिए एक अलग जिंदगी चुन ली। इसके बाद चंद्रमोहन परी चौक से बस में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से ट्रेन में सवार होकर बंगलूरू गया और रास्ते में ही उसने बाल और दाढ़ी-मूंछ कटवाकर पहचान बदलने की कोशिश की। चंद्रमोहन के बालों में चोटी और माथे पर तिलक कभी उसकी पहचान हुआ करता था। उसने कभी चोटी नहीं कटवाई थी और उसे कभी बिना तिलक के नहीं देखा गया था।

'मरने' के बाद ग्रेटर नोएडा आया था चंद्रमोहन

Seeking to hang for AAP worker Chandramohan.

एक मई की रात को कार में आग लगने के बाद वह छह जून को वापस ग्रेटर नोएडा आया था। शाम के करीब सात बजे उसने सिर पर तौलिया डाला हुआ था और चेहरा भी ढंक रखा था। उसने युवती को फोन करके परी चौक बुलवाया और वहां से दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान पूरे देश में उसकी मौत की खबरें हेडलाइन बन रही थीं, लेकिन इसके बावजूद वह ग्रेनो वापस आने से नहीं कतराया। परी चौक चौकी के पास भी करीब एक घंटे तक रहा, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।

इंटरनेट से लेता था ग्रेनो की खबर
बंगलूरू में चंद्रमोहन रोजाना एक घंटे इंटरनेट पर बिताता था और ग्रेटर नोएडा की खबरें ई-पेपर पर पढ़ता था। उसकी कोशिश थी कि ग्रेनो के हालात से वह हर वक्त वाकिफ रहे।

पहले ही तय कर लिया था वकील

Seeking to hang for AAP worker Chandramohan.

शुक्रवार को पुलिस ने चंद्रमोहन को अदालत में पेश किया। इससे पहले उसने एक परिचित को थाने में बुलाया और कहा कि पत्नी को वकील से संपर्क करने को कहे। वकील पहले से ही चंद्रमोहन ने तय कर रखा था।

मकान के नाम पर 14 लाख ले भागा
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति से चंद्रमोहन ने अप्रैल के अंत में 14 लाख रुपये लिए थे। जिसकी एवज में उसे अपना मकान बेचना था। रजिस्ट्री से पहले ही उसने अपनी मौत का नाटक रच दिया। एसपी ने बताया कि इस बारे में भी चंद्रमोहन से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed