{"_id":"127a3a0f961818a0b18671834cc79590","slug":"security-plan-changed-for-surajkund-fair-after-pathankot-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड मेला: पठानकोट हमले के बाद बदला सुरक्षा प्लान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड मेला: पठानकोट हमले के बाद बदला सुरक्षा प्लान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 09 Jan 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की सुरक्षा व्यवस्था भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी। आसमान में मंडराते हैलीकॉप्टर पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस पुलिस कमांडो मेले में हो रही गतिविधियों पर नजर रखेंगे तो तकनीकी और मानव संसाधनों से बनाया गया कई स्तरीय घेरा मेला परिसर को अभेद सुरक्षा देगा। मेला परिसर के चप्पा-चप्पा हर समय कैमरों की नजर में रहेगा।
विज्ञापन
हैलीकॉप्टर पर तैनात रहेंगे पुलिस कमांडो
मेला सुरक्षा के नोडल अधिकारी डीसीपी एनआईटी पूरनचंद पवार ने बताया कि परिसर की निगरानी इस बार आसमान से भी की जाएगी। इसके लिए पवनहंस कंपनी से बात चल रही है। एक हेलीकॉप्टर पर छह कमांडो आधुनिक टेलीस्कोपिक लेजर प्वाइंटर असॉल्ट राइफल के साथ तैनात रहेंगे। हाई रेजोल्यूशन नाइट विजन डिवाइस से लैस कमांडो अंधेरा होने तक हैलीकॉप्टर से मेला परिसर की निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
हाई रेजोल्यूशन पीटीजेड कैमरे रखेंगे नजर
मेला सुरक्षा के नोडल अधिकारी डीसीपी एनआईटी पूरनचंद पवार ने बताया कि करीब चालीस एकड़ में फैले परिसर पर सवा सौ हाई रेजोल्यूशन पैन-टिल्ट-जूम (पीटीजेड) कैमरों से चौबीस घंटे नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
इन कैमरों की निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूप में हर वक्त तीस ऑपरेटर तैनात रहेंगे। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि करता नजर आएगा तो इन कंट्रोल रूम में बैठे ऑपरेटर जूम कर उसकी वीडियो कैप्चर कर लेंगे।
उन्होंने बताया कि कैमरे इस तरह लगाए जाएंगे कि कोई भी संदिग्ध छिप नहीं सकता। एक कैमरे से दूसरे कैमरे में उसकी वीडियो कैप्चर हो जाएगी। कंट्रोल रूम में बैठे ऑपरेटर तुरंत ही मेले में सादी वर्दी में मौजूद पुलिसवालों को संदिग्ध व्यक्ति की लोकेशन और हुलिया की जानकारी देंगे।
कई सुरक्षा घेरों से गुजरना होगा
पूरनचंद पवार ने बताया कि मेला परिसर की सुरक्षा के लिए कई सुरक्षा घेरे तैयार किए गए हैं। सुरक्षा घेरों के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार करते हुए उन्होंने बताया कि यह गोपनीय व्यवस्था है।
हां उन्होंने इतना जरूर बताया कि सूरजकुंड-दिल्ली मार्ग पर आने वाला हर वाहन सुरक्षा निगरानी घेरे में होगा यानी पहला घेरा वहां से शुरू होगा। बताया कि मेला परिसर के अलावा मुख्य मार्ग पर भी एचडी पीटीजेड कैमरे लगाए जाएंगे।