Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   secured five international medals

Delhi NCR News: दिव्यांगता को मात देकर पांच अंतरराष्ट्रीय पदकों पर लगाया निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
secured five international medals
प्रथम चौहान की खबर के साथ:---न सुन सकती है, न बोल-चल सकती है… लेकिन हौसलों से दुनिया जीत रही ह
न सुन सकती हैं, न ठीक से बोल-चल सकती हैं... लेकिन हौसलों से दुनिया जीत रही भक्ति शर्मा
विज्ञापन

-19 साल की उम्र में दो बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव, पांच अंतरराष्ट्रीय पदक किए अपने नाम

प्रथम चौहान

पूर्वी दिल्ली। कहते हैं कि यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी मुश्किल मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। इस कहावत को सच कर दिखाया है दिल्ली के विवेक विहार निवासी 19 वर्षीय पैरा शूटर भक्ति शर्मा ने। शारीरिक चुनौतियों को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाकर भक्ति ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में भारत का नाम रोशन किया है। उनके नाम पांच अंतरराष्ट्रीय पदक और विश्व चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि दर्ज है।

भक्ति बहु-विकलांगता से ग्रस्त हैं। वह न तो सामान्य रूप से बोल पाती हैं, न ठीक से सुन पाती हैं और न ही बिना कठिनाई के चल पाती हैं। इन तमाम चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों से समझौता नहीं किया। जिस उम्र में युवा अपने भविष्य की राह तलाश रहे होते हैं, उस उम्र में भक्ति ने अपनी मेहनत, अनुशासन और इच्छाशक्ति से दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है।
विज्ञापन


उनके पिता योगेंद्र कुमार शर्मा का निजी कारोबार है। खेल के प्रति उनकी प्रतिभा और लगन को देखते हुए परिवार ने भी उनका पूरा साथ दिया। वर्ष 2020 से 2024 तक भक्ति ने पूर्वी दिल्ली स्थित जगदीश नारायण सिंह शूटिंग अकादमी में कोच अमित कुमार यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। वर्ष 2019 से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार स्वर्ण पदक जीतने का उनका सिलसिला उनकी प्रतिभा का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्ति शर्मा ने पीटू (महिला 10 मीटर एयर पिस्टल) श्रेणी में विश्व चैंपियनशिप का व्यक्तिगत पदक जीतकर भारतीय महिला पैरा शूटिंग के इतिहास में भी विशेष स्थान बनाया है। आजादी के बाद इस श्रेणी में विश्व चैंपियनशिप का व्यक्तिगत पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला एथलीट हैं। वर्तमान में भक्ति राष्ट्रीय शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें सरकारी सहयोग मिलता है और विदेशों में खेलने का खर्च भी सरकार उठाती है। इसके अतिरिक्त, ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट (ओजीक्यू) भी उनके खेल सफर को सहयोग दे रहा है।



वर्जन

भक्ति शर्मा शुरू से ही बेहद मेहनती, अनुशासित और अपने खेल के प्रति समर्पित रही हैं। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनकी सफलता उनकी वर्षों की मेहनत का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारी एकेडमी से प्रशिक्षण लेकर उन्होंने देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। -- अमित कुमार यादव , जगदीश नारायण एकेडमी कोच


-----
प्रथम चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed