फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Section 144 extended till July 20 in Gautam Budh Nagar transfer of seven station in-charges

Noida: जिले में 20 जुलाई तक बढ़ाई गई धारा 144, सात थाना प्रभारी इधर से उधर; चार को किया गया दंडित

Sun, 02 Jul 2023 01:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Jul 2023 01:45 PM IST
सार

गौतमबुद्धनगर में 20 जुलाई तक धारा-144 लागू रहेगी। शनिवार को अपर पुलिस उपायुक्त कानून व्यवस्था की तरफ से इस बाबत आदेश जारी किए गए।

विज्ञापन
Section 144 extended till July 20 in Gautam Budh Nagar transfer of seven station in-charges
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कमिश्नरेट में तैनात सात थाना प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया है। इनमें चार थाना प्रभारियों को दंडित कर हटाया गया है।

विज्ञापन


निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ला को कोतवाली सेक्टर-20 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक रहे मनोज कुमार सिंह को दंडित करते हुए आईटी सेल भेजा गया है। कोतवाली सेक्टर-39 के निरीक्षक अजय चाहर को कोतवाली सेक्टर-126 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार को दंडित करते हुए आईटी सेल भेजा गया है। वहीं निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को थाना सेक्टर-39 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को दंडित करते हुए आईटी सेल में तैनात किया गया है। उप-निरीक्षक विपिन कुमार को थाना प्रभारी नॉलेज पार्क बनाया गया है। उप- निरीक्षक विनीत राणा को थाना प्रभारी सेक्टर-142 बनाया गया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-142 के थाना प्रभारी उत्तम कुमार को भी दंडित करते हुए आईटी सेल ग्रेटर नोएडा में तैनात किया गया है। इकोटेक प्रथम की थाना प्रभारी सरिता मलिक को थाना एक्सप्रेसवे का प्रभारी बनाया गया है। उप-निरीक्षक अनुज कुमार को थाना प्रभारी ईकोटेक- प्रथम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण
डॉक्टर दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 में पुलिसकर्मियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। पुलिस आयुक्त कार्यालय में एंपावर इंडिया फॉर वर्क फाउंडेशन व अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों के संयुक्त प्रयास से निशुल्क प्रशिक्षण शिविर लगाया गया, जहां पर 200 पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों को स्वास्थ संबंधित परामर्श भी दिया। इस अवसर पर फिजीशियन, हृदय रोग विशेषज्ञ, डाइटिशियन सहित कई रोगों के विशेषज्ञों ने कैंप में हिस्सा लिया।


जनपद में 20 जुलाई तक धारा 144 बढ़ाई गई
गौतमबुद्धनगर में 20 जुलाई तक धारा-144 लागू रहेगी। शनिवार को अपर पुलिस उपायुक्त कानून व्यवस्था की तरफ से इस बाबत आदेश जारी किए गए। जुलाई में संघ लोक सेवा आयोग, ईपीएफओ समेत अन्य परीक्षाएं होनी हैं। इस वजह से 20 जुलाई तक धारा-144 लगाई गई है। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सौ मीटर की परिधि में पांच या पांच लोगों से अधिक एकत्रित होने पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed