फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Secretary General of the builder beaten by bouncers, action

बिल्डर के बाउंसरों ने महासचिव को पीटा, हंगामा

Sun, 29 Jun 2014 12:57 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Sun, 29 Jun 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
Secretary General of the builder beaten by bouncers, action

सेक्टर-4 की सुपरटेक अवन्त गार्ड सोसायटी के महासचिव अचिंत्य घोष की पिटाई से नाराज महिलाओं ने शनिवार शाम प्रदर्शन और हंगामा किया। महिलाओं ने नारेबाजी कर जाम लगा दिया और पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे अफसरों ने बिल्डर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को चौकी से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया।
विज्ञापन


चर्चा है कि इन पर निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। रेजीडेंट्स ने पुलिसकर्मियों पर भी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। वहीं, करीब दो घंटे बाद जाम खुलने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव अचिंत्य घोष ने बताया कि सोसायटी परिसर के पास शॉप्रिक्स मॉल का ट्रांसफॉर्मर है। ट्रांसफॉर्मर में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई थी। लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाई।

शुक्रवार को बिल्डर के लोग सोसायटी पहुंचे और ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के नाम पर एंट्री करने की कोशिश की। रेजीडेंट्स ने उन्हें लौटा दिया और कहा कि जबतक बिल्डर रेजीडेंट्स की सिक्योरिटी राशि 23 लाख रुपये नहीं लौटाता तब तक ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत नहीं होने देंगे।

बिल्डर के बाउंसरों ने रेजीडेंट्स को जेल भिजवाने की धमकी दी। आरोप है कि चौकी इंचार्ज पुलिसकर्मियाें के साथ महासचिव को साथ ले गए और थाने में मारपीट की। बिल्डर के कर्मचारियों से मारपीट का आरोप लगाकर उन पर रिपोर्ट दर्ज करा दी।

शनिवार को जमानत पर छूटे घोष ने एसएसपी व अन्य अफसरों से फोन कर मामले की शिकायत की। उधर, कार्रवाई न होने से नाराज महिलाएं सड़क पर आ गईं और शाम छह से आठ बजे तक जाम लग गया। जाम की सूचना पर कई अफसर पहुंच गए और जाम खुलवाने की कोशिश की।


इस पर महिलाओं की पुलिस अफसरों से नोकझोंक भी हुईं। बाद में अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया गया तब जाम खुल सका। एसएचओ राशिद अली ने बताया कि बिल्डर गोल्डी गुप्ता, हरीश चंद्र शर्मा, एमएस भाटी, हरमीत सिंह, पीके जुनेजा और अजय सैनी के खिलाफ जान से मारने की कोशिश और अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed