{"_id":"3538ad0fb544f249c7d0897607b743f1","slug":"secretariat-biometric-system-for-attendance","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सचिवालय में लगेगी बायोमैट्रिक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सचिवालय में लगेगी बायोमैट्रिक हाजिरी
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Jan 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सचिवालय में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों की हाजिरी के लिए जल्द ही बायोमैट्रिक सिस्टम शुरू करने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
प्रशासनिक सुधार विभाग की तरफ से इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि परिवहन विभाग समेत कुछ विभागों में बायोमैट्रिक हाजिरी पहले से लग रही है।
दिल्ली सरकार के अधिकारी बताते हैं कि सचिवालय में तैनात सभी अधिकारियों की हाजिरी बायोमैट्रिक से लगाने का फैसला अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति वाली बैठक में लिया गया।
बैठक में प्रशासनिक सुधार मंत्री सोमनाथ भारती ने प्रस्ताव रखा था, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताई है।
उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक-दो दिन में सचिवालय में बायोमैट्रिक हाजिरी शुरू कर दी जाएगी।