फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Search took 1.32 crore to disappear guard

खोज लिया 1.32 करोड़ गायब करने वाले गार्ड का पता

Mon, 11 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 11 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Search took 1.32 crore to disappear guard

गुड़गांव के सेक्टर-23 स्थित एटीएम से 20 लाख रुपये लेकर फरार हुए कैश जमा कराने वाली कंपनी के गार्ड की तलाश में शनिवार रात पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने समालखा के पास गढ़ी साजू गांव में छापेमारी कर उसके छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 1.32 करोड़ बरामद किए। माना जा रहा है कि यह एटीएम से चोरी की गई अब तक की सबसे बड़ी रकम है। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि दोनों भाइयों ने मिलकर एक ही रात में कई एटीएम से इतनी बड़ी रकम निकाली थी। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


7 मई को सेक्टर-23 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से 20 लाख रुपये निकालने की सूचना मिलने के बाद कैश जमा कराने वाली कंपनी नोजी सर्विस के प्रबंधक  ने पुलिस को शिकायत दी थी। मामले की जांच के दौरान कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड विनोद का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। शनिवार रात पुलिस ने समालखा के पास स्थित विनोद के गांव गढ़ी साजू में छापेमारी की। विनोद तो हत्थे नहीं चढ़ा, लेकिन पुलिस ने उसके छोटे भाई प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

प्रमोद की निशानदेही पर गांव में बंद पड़े कुएं से दो बैग में 1.32 करोड़ रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि विनोद ने आईटीआई पास प्रमोद के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस प्रमोद को देर रात गुड़गांव ले आई।


पालम विहार थाना पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। एसीपी क्राइम राजेश के मुताबिक मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed