{"_id":"5909cc044f1c1bcc3a444003","slug":"school-warns-45-students-to-delete-their-name-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल ने दी 45 बच्चों का नाम काटने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल ने दी 45 बच्चों का नाम काटने की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 03 May 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस वृद्धि मामले में निजी स्कूलों की मनमानी लगातार सामने आ रही है। निजी स्कूलों के बुलंद हौसलों ने शिक्षा विभाग एवं अभिभावकों को परेशानी में डाल दिया है। शहर के सेक्टर-16ए स्थित ग्रेंड कोलंबस स्कूल ने अभिभावकों को फीस भरने के लिए 9 मइ्र्र का तय समय दिया है।
विज्ञापन
फीस न भरने पर विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल की मनमानी से 45 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है। अभिभावक नियमों के तहत फीस के चैक जमा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन स्कूल अमान्य मदों के तहत फीस जमा कराने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम का हवाला देकर स्कूल प्रशासन को पत्र लिखा है। यह दूसरी बार है जब शिक्षा विभाग को इस स्कूल को पत्र जारी करना पड़ा। शिक्षा विभाग ने स्कूल को जारी किए पत्र में बताया है कि बढ़ी हुई फीस को लेकर सरकार ने फीस एंड फंड रेग्युलेटरी कमेटी का गठन किया गया है, इसलिए विद्यार्थियों को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
45 विद्यार्थियों की फीस को लेकर अब तक कोई राय नहीं बन पाई है। स्कूल ने 9 मई तक का समय दिया है। इसके बाद विद्यार्थियों के नाम काटने की चेतावनी दी है। नियमों के तहत फीस भरने सभी अभिभावक तैयार है। -मनोज, अभिभावक
स्कूल प्रबंधन के पत्र लिखकर किसी भी विद्यार्थी का नाम न काटने के निर्देश दिए गए हैं। मामला फीस एंड फंड रेग्युलेटरी कमेटी के समक्ष है। ऐसे में स्कूल प्रशासन कोई गलत एक्शन न ले। -सतेंद्र कौर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद