{"_id":"6808efe9f97659168902afa2","slug":"school-van-falls-in-drain-in-greater-noida-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: नियंत्रण खोने से नाले में गिरी स्कूल वैन, छह बच्चे घायल; अभिभावकों ने लापरवाही पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: नियंत्रण खोने से नाले में गिरी स्कूल वैन, छह बच्चे घायल; अभिभावकों ने लापरवाही पर उठाए सवाल
Wed, 23 Apr 2025 07:32 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, बिलासपुर (ग्रेटर नोएडा)
माई सिटी रिपोर्टर, बिलासपुर (ग्रेटर नोएडा)
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 23 Apr 2025 07:32 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में स्कूल जा रही एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में गिर गई। वैन सवार छह स्कूली बच्चे घायल हो गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
नाले में वैन गिरने से बच्चे घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बागपुर एवं सलेमपुर बीच बुधवार सुबह स्कूल जा रही एक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में गिर गई। उसमें सवार छह स्कूली बच्चे घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकाला गया और बिलासपुर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैन चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वैन सीधे नाले में जा गिरी। नाले के किनारे कोई सुरक्षा दीवार या रेलिंग नहीं थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। घायल बच्चों को चोटे आई है। उनके सिर, हाथ और पैर में चोट लगी है। सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़क किनारे सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं, जिससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं, घटना के अभिभावकों में भी हादसे के बाद रोष देखा गया। उन्होंने स्कूल प्रशासन और वाहन चालक की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए। कुछ अभिभावकों ने मांग की कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच की जाए और अनफिट वाहनों पर कार्रवाई की जाए। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन