{"_id":"5d5fcd628ebc3e6c4c2a13ce","slug":"school-bus-met-road-accident-in-noida-while-carrying-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कूल बस, सभी बच्चे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कूल बस, सभी बच्चे सुरक्षित
Fri, 23 Aug 2019 05:30 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 23 Aug 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरापुरम रूट पर चलने वाली एक स्कूल बस शुक्रवार दोपहर नोएडा में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हालांकि इस घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं लगी है। बस में सवार सभी बच्चों को उतार कर दूसरी बस से सुरक्षित उनके घर भेजा गया।
विज्ञापन
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर चारमूर्ति पार्थला लिंक रोड के पास सर्विस लेन में अत्यधिक गति में बस चला रहा था। इसी बीच अचानक बस के सामने एक गाय आ गई। इससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस दाएं डिवाइडर पर जा कर टकरा गई।
विज्ञापन