फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School bus driver molested 3 girls in school

स्कूल में बस ड्राइवर ने बच्चियों संग की गंदी हरकत, मचा बवाल

Thu, 07 May 2015 05:35 PM IST
Updated Thu, 07 May 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
School bus driver molested 3 girls in school
गाजियाबाद में अपराध दिनों दिन बढता जा रहा है। कहीं चोरी, कहीं लूट, कहीं छिनैती और महिला व बच्चों के साथ रेप व छेड़छाड़ जैसी घटनाएं आए दिन खबरों में आती रहती हैं।
विज्ञापन


बच्ची से छेड़छाड़ का ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के साहिबाबाद में प्रकाश में आया है। साहिबाद के वृंदावन गार्डन में स्कूल के अंदर एक बच्ची से छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बच्ची से छेड़छाड़ की यह घटना जंगल में आग की तरह फैल गई। इसके साथ ही बच्ची के परिजन व स्थानीय निवासियों ने स्कूल परिसर पहुंचकर हंगामा कर दिया। मामले में स्कूल बस ड्राइवर को आरोपी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में की घिनौनी हरकत

School bus driver molested 3 girls in school
गौरतलब है कि साहिबाद के वृंदावन गार्डन स्थित गाजियाबाद पब्लिक स्कूल की बस का एक ड्रा‌इबर बुधवार शाम को शराब के नशे में था।

शराब के ही नशे में उसने स्कूल के पास ही रहने वाली तीन लड़कियों से छेड़छाड़ व बदसलूकी की। आज जब सुबह स्कूल खुला तो बच्चियों के परिजन और आसपास के लोगों ने हंगामा कर दिया।

हंगामा कर रहे उग्र परिजनों को शांत करने के लिए स्कूल प्रबंधन ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed