{"_id":"151ee3a2773a18d81d49626be4f00719","slug":"school-bus-brakes-failed-the-car-dragged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस के ब्रेक फेल, कारों को घसीट ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस के ब्रेक फेल, कारों को घसीट ले गई
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Sun, 03 May 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काला पत्थर रोड पर शनिवार दोपहर नूतन विद्या मंदिर की स्कूल बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे खड़ी कई कारों को टक्कर मार दी। घटना के वक्त बस में चौथी और पांचवीं कक्षा के करीब 15 बच्चे सवार थे।
विज्ञापन
गनीमत रही कि बस की गति बेहद धीमी थी, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंदिरापुरम काला पत्थर रोड पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे नूतन विद्या मंदिर की बस बच्चों को लेकर काला पत्थर की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी तीन-चार कारों से टकराकर खुद ही रुक गई। हादसे के कारण वहां हड़कंप मच गया। स्कूल के बच्चे रोने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। चालक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
प्रथम दृष्टया घटना का कारण बस की मेंटीनेंस में कमी दिखाई दे रही है। उधर, नूतन विद्या मंदिर की प्रिंसिपल और प्रबंधन के किसी भी व्यक्ति से संपर्क नहीं हो सका।
पुलिस जांच में साफ हो गया है कि बस की मेंटीनेसं ही नहीं कराई जा रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। चालक ने बताया कि जब वह बस लेकर चला था तब ब्रेक ठीक से काम कर रहे थे।
मगर अचानक से ही ब्रेक फेल हो गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन बच्चों को लेकर घर लौटे।