फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   school bus accident in noida, student lose his right hand

तेज रफ्तार स्कूल बस पलटी, कट गया छात्र का हाथ

Tue, 13 May 2014 12:06 AM IST
Updated Tue, 13 May 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
school bus accident in noida, student lose his right hand

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर एक स्कूल बस ने बच्चों की जान को खतरे में डाल दिया।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर के क्राउन प्लाजा होटल के पास तेज रफ्तार से मोड़ने पर एक स्कूल बस पलट गई। जिसमें 32 स्कूली बच्चे और चार शिक्षिकाएं घायल हो गई।

एक बच्चे का दाया हाथ कटकर अलग हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ट्रॉमा सेंटर के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

फिल्मी स्टाइल में चला रहा था बस

school bus accident in noida, student lose his right hand

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ग्रेटर नोएडा के विश्व भारती स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस करीब 32 बच्चों और चार शिक्षिकाओं को लेकर नोएडा के सेक्टर-12 वाले रूट के लिए चली थी।

बस स्कूल से चलकर सूरजपुर तिराहे के लिए जा रही थी। चालक बहुत ही तेज रफ्तार में बस चला रहा था और शिक्षिकाएं लगातार उससे गाड़ी धीरे चलाने के लिए कह रही थीं लेकिन वो मानने को तैयार नहीं था।

जैसे ही बस क्राउन प्लाजा होटल के पास पहुंची और सूरजपुर की ओर मुड़ी तो गाड़ी फिल्मी स्टाइल में दो पहियों पर चंद कदम चलने के बाद पलट गई और लगभग 20 मीटर तक घिसटती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ में बर्फ रखकर पहुंचाया अस्पताल

school bus accident in noida, student lose his right hand

हादसे में 32 छात्र और चार अध्यापिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। लोगों ने बस से किसी तरह घायलों को निकाला और अस्पतालों में भर्ती कराया।

दुर्घटना में नोएडा-फेज दो नया गांव निवासी कमल के बेटे प्रियांशु (कक्षा आठ का छात्र) का दाहिना हाथ कोहनी से नीचे से अलग होकर गिर गया। पुलिस ने प्रियांशु को सावधानी से कैलाश अस्पताल पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम के साथ उसे दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। उसके हाथ को भी बर्फ में रखवाकर वहां भेज दिया गया है।

विज्ञापन

काश, ड्राइवर ने मान ली होती बात

school bus accident in noida, student lose his right hand

उधर, पुलिस ने बताया कि पहले बच्चों को इलाज कराने और उन्हें घर भेजने की प्राथमिकता है। अगर कोई अभिभावक स्कूल या चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

घटना पूरी तरह लापरवाही के कारण हुई और उसमें 32 बच्चों समेत 36 लोगों की जान दांव पर लगी थी। कक्षा छह के छात्र प्रिंस भाटी, निवासी सलारपुर, ने बताया कि ड्राइवर काफी स्पीड से बस ले जा रहा था।

कुछ सीनियर छात्र भी उनसे धीरे गाड़ी चलाने के लिए कह रहे थे और मैम भी उसे डांट रही थी, लेकिन ड्राइवर अंकल मानने को तैयार नहीं थे। अचानक बस राइट साइड के दो टायरों पर चलने लगी और तुरंत ही पलटकर काफी दूर तक घिसटती चली गई।

जुड़ सकते हैं प्रियांशु के हाथ

school bus accident in noida, student lose his right hand

कैलाश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सनिल कपूर का कहना है कि करीब छह माह पहले यमुना एक्सप्रेस वे पर एक स्कॉर्पियो कार रेलिंग पर चढ़ गई थी। जिसमें करीब दो घंटे के बाद घायलों को निकाला गया था और एक महिला का हाथ कोहनी के ऊपर से कटकर अलग हो गया था।

हालांकि पुलिस और डॉक्टरों के सहयोग से महिला और उसके हाथ को मेडिकल टीम के साथ एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था जहां डॉक्टरों ने महिला के हाथ को जोड़ दिया था।

सिटी मजिस्ट्रेट जयपाल सिंह ने एआरटीओ रचना यदुवंशी से बात कर ग्रेनो क्षेत्र के सभी स्कूलों में चलने वाले वाहनों और उन्हें चलाने वाले चालकों के दस्तावेजों का निरीक्षण कराने के लिए कहा है। इसके अलावा उन्होंने स्कूल बसों की स्थिति के बारे में भी निरीक्षण कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed