{"_id":"481f112e719f341db5600071af74841c","slug":"scam-solar-city-work-only-on-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल कागजों में ही पूरा हुआ सोलर सिटी का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल कागजों में ही पूरा हुआ सोलर सिटी का काम
दीपक पांडे/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 04 Mar 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सोलर प्रोजेक्टों को लेकर अक्षय ऊर्जा विभाग मुख्यालय द्वारा समीक्षा की जाएगी। मुख्यालय में यह देखा जाएगा कि किन प्रोजेक्टों पर कितने समय से काम चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं यह प्रोजेक्ट अभी तक लागू क्यों नहीं हो पाए है इस सदंर्भ में मुख्यालय में विभाग के डायरेक्टर अमनीतपी कुमार द्वारा जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी बुलाई गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने जिले को सोलर सिटी बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:कुत्तों की पासिंग आउट परेड में दिखे हैरतअंगेज कारनामे
विज्ञापन
इसके लिए जिले में कई तरह के सोलर प्रोजेक्ट बनाने का काम भी चल रहा है। जिसमे बीके चौक से लेकर सारन स्कूल तक वहीं बाटा चौक से लेकर हार्डवेयर चौक तक स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रजोक्ट तैयार किया गया था।
विभाग ने इसके लिए 30 लाख रुपये का बजट तैयार किया था। जिसमे 40 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार 30 प्रतिशत राशि प्रदेश व इतनी ही राशि निगम को देनी थी।
यह भी पढ़ें:गुस्से में आईं विधायक तो गनमैन ने लोगों को पीटा
केन्द्र सरकार द्वारा जारी की जाने वाली राशि को मंजूरी भी मिल गई। लेकिन निगम व प्रदेश सरकार से मिलने वाली राशि के लिए मंजूरी अधर में लटक गई। जिसके कारण पिछले एक साल से लाइट लगाने का काम शुरू नहीं हो पाया।
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर हरचरण सिंह ने बताया कि राशि न मिलने के कारण काम को शुरू नहीं किया गया। इस संदर्भ में पांच मार्च को होने वाली बैठक में रिपोर्ट दी जाएगी, ताकि जल्द ही बजट जारी हो सके। बैठक में निगम के अधिकारी भी भाग लेंगे।