{"_id":"5d97c2a80567bb035380dc4d90bb634f","slug":"sc-st-commission-asks-for-report-on-tigav-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगांव मामले में पुलिस से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगांव मामले में पुलिस से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 12 Jul 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की दो सदस्यीय टीम शनिवार को तिगांव की उस दलित बस्ती में पहुंची, जहां पर 26 जून को हमला हुआ था। सदस्यों ने पहले तिगांव थाना पहुंच कर पुलिस द्वारा की गई जांच की जानकारी ली।
विज्ञापन
इसके बाद बस्ती में मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बातचीत की। आयोग के निदेशक कौशल कुमार और सलाहकार एमआर बाली ने पुलिस से पूछा कि उन्होंने अब तक इस मामले में क्या कार्रवाई की है। एसीपी ने उन्होंने कार्रवाई का ब्योरा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों अधिकारियों ने दलित बस्ती में पीड़ितों से बात की। बताया जाता है कि कुछ पीड़ितों ने आपसी समझौते की बात कही। लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल बाबा का कहना है कि ऐसा बयान गांव वालों के दबाव में दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि टीम ने उनसे पूछा कि उन पर किसी तरह का दवाब तो नहीं है। पीड़ितों ने उन्हें बताया कि उन्होंने दबाव में नहीं बल्कि सामाजिक रूप से फैसला किया है। गांव सरपंच प्रताप नागर व ब्लॉक समिति के सदस्य रघुवीर अधाना ने टीम को पंचायत के फैसले के बारे में बताया।
करीब एक घंटे तक बस्ती में रुकने के बाद टीम वापस दिल्ली लौट गई। बताया गया है कि अब तक पुलिस ने सिर्फ आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों की शिकायत पर करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।