{"_id":"5d2835878ebc3e6c914aa963","slug":"sc-refuses-interim-stay-on-installation-of-1-5-lakh-cctv-cameras-in-delhi-government-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सरकारी स्कूलों में कैमरे लगाने के फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सरकारी स्कूलों में कैमरे लगाने के फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Fri, 12 Jul 2019 12:53 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
Delhi Government Schools
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने के फैसले पर शुक्रवार को अंतरिम स्टे लगाने से इनकार कर दिया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली के सरकारी स्कूलों की कक्षाओं और लैब में 1.5 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर काम कर रही है।
दिल्ली सरकार के इस फैसले को छात्र-छात्राओं की निजता का हनन बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इस पर रोक की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद शुक्रवार को इस याचिका की सुनवाई करते हुए अदालत ने फैसले पर रोक से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस कदम से व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और साथ ही जवाबदेही भी बढ़ेगी। और इसीलिए कुछ लोग शुरुआत से ही इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
Supreme Court refuses to give interim stay on installation of 1.5 Lakh CCTV cameras in classrooms of Delhi Government schools. pic.twitter.com/ToTvOTTe8h
— ANI (@ANI) July 12, 2019विज्ञापन