{"_id":"5d2854f28ebc3e6cb9088883","slug":"sc-agrees-to-start-construction-work-for-delhi-metro-fourth-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण को सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी, इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण को सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी, इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा
Sat, 13 Jul 2019 12:35 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
delhi metro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण की परियोजना पर काम शुरू करने की अनुमति दे दी। चौथे चरण की परियोजना 103.94 किलोमीटर की लंबाई में मेट्रो के विस्तार की है, जिसपर निर्माण शुरू करने के लिए न्यायालय ने आदेश दिया। न्यायालय ने परियोजना को लेकर संबंधित प्राधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए। यह प्रोजेक्ट पांच साल में पूरा होगा।
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली सरकार की ओर से जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस दीपक गुप्ता की पीठ को बताया गया कि राज्य सरकार चौथे चरण को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। कोर्ट पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण अथॉरिटी (इपीसीए) की उस रिपोर्ट पर विचार कर रही थी, जिसमें चौथे चरण का काम 2014 से अटके होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रोजेक्ट से संबंधित वित्तीय पहलुओं को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार में सहमति नहीं बन पा रही है। यह भी कहा गया है कि चौथे फेज के पूरा हाने पर रोजाना 18.6 लाख यात्री जुड़ेंगे। 10 अप्रैल को दिल्ली सरकार ने डीएमआरसी से कहा था कि जब तक इन मसलों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक चौथे चरण का काम शुरू नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
पिछली सुनवाई में दिखाया था सख्त रुख
सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए कहा था कि यह प्रोजेक्ट बेहद महत्वपूर्ण है। जिसका जल्द से जल्द समाधान निकाला जाना चाहिए। फेज-चार मेट्रो प्रोजेक्ट और अधिक इंतजार नहीं कर सकता। कोर्ट ने यह भी कहा था कि वह इस पर आदेश पारित करेगा।
चौथे चरण में छह कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में छह कॉरिडोर पर काम होना है। इनमें एयरोसिटी-तुगलकाबाद, इंदरलोक-इंद्रप्रस्थ, लाजपत नगर- साकेत जी ब्लॉक, मुकुंदपुर-मौजपुर, जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम और रिठाला से बवाना और नरेला शामिल हैं।