{"_id":"59b428c44f1c1bf37f8b56e1","slug":"sbi-building-at-parliamentary-street-catches-fire-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्लियामेंट स्ट्रीट में स्थित एसबीआई की इमारत में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्लियामेंट स्ट्रीट में स्थित एसबीआई की इमारत में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Sep 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
demo pic
संसद मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आग बैंक की पहली मंजिल पर लगी। इस घटना के चलते मौके पर पहुंची दमकल की करीब एक दर्जन गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार देर रात करीब 10 की है। बैंक से धुआं निकलता देख दमकल और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना के चलते मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की करीब 10 से ज्यादा गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
आग बैंक की पहली मंजिल पर लगी, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेज और कम्प्यूटर आग की चपेट में आने से नष्ट हो गए। दमकल सूत्रों के मुताबिक फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं लग सका है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
#FLASH Delhi: Fire breaks out at first floor of SBI building at Parliament Street. Fire brigade have reached the spot. pic.twitter.com/OVknCvv4my
— ANI (@ANI) September 9, 2017