फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Saurabh Bhardwaj accused BJP of shutting down Farishte scheme

Delhi Politics: सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर फरिश्ते योजना को बंद करने का लगाया आरोप, इस फैसले को बताया अकल्पनीय

Sun, 30 Mar 2025 08:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Mar 2025 08:07 PM IST
सार

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 2017 से 2021 तक इस योजना के तहत लगभग 10,000 लोगों की जान बचाई गई। उन्होंने भाजपा सरकार के फैसले को अकल्पनीय बताया।

विज्ञापन
Saurabh Bhardwaj accused BJP of shutting down Farishte scheme
सौरभ भारद्वाज - फोटो : X/@AamAadmiParty

विस्तार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर केजरीवाल सरकार द्वारा शुरू की गई फरिश्ते योजना को बंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने रविवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह योजना सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल उपचार दिलाने के लिए थी, जिसके तहत प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज का खर्च दिल्ली सरकार उठाती थी।  

विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 2017 से 2021 तक इस योजना के तहत लगभग 10,000 लोगों की जान बचाई गई। उन्होंने भाजपा सरकार के फैसले को अकल्पनीय बताते हुए कहा कि लोगों की जान बचाने वाली योजना को कोई राक्षस प्रवृत्ति का व्यक्ति ही बंद कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2023 में भी उपराज्यपाल के अधीन अधिकारियों ने इस योजना का फंड रोकने की कोशिश की थी, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से शुरू कराया गया था। भारद्वाज ने कहा कि अब दिल्ली की भाजपा सरकार ने इस योजना को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि गोल्डन आवर (दुर्घटना के पहले घंटे) में इलाज मिलना जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाता है और फरिश्ते योजना इसी मकसद से शुरू की गई थी। भारद्वाज ने दिल्ली के मतदाताओं को चेताते हुए कहा कि दुर्घटना यह नहीं देखती कि पीड़ित भाजपा, कांग्रेस या आप का समर्थक है। यह किसी के भी साथ हो सकती है। उन्होंने फरिश्ते योजना से लाभान्वित लोगों के वीडियो भी दिखाए गए। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को खत्म करने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed