फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satish Golcha will be the new police commissioner of Delhi

Satish Golcha: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा दिल्ली के 26वें पुलिस आयुक्त नियुक्त, हटाए गए एसबीके सिंह

Fri, 22 Aug 2025 03:13 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 03:13 AM IST
सार

गोलचा पहले दिल्ली पुलिस में खास पदों पर रह चुके हैं, जैसे कानून-व्यवस्था और गुप्तचर विभाग के विशेष आयुक्त, साथ ही अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी भी रहे।

विज्ञापन
Satish Golcha will be the new police commissioner of Delhi
आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का 26वां आयुक्त नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश में गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


गोलचा वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशक
साल 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी ने एसबीके सिंह का स्थान लिया है। सिंह ने अपने पूर्ववर्ती संजय अरोड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद 31 जुलाई को आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाला था। गोलचा वर्तमान में तिहाड़ जेल के महानिदेशक हैं। उन्होंने एक मई, 2024 को यह पदभार ग्रहण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभाल चुके कई अहम पद
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था), दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (खुफिया) और अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस में पुलिस उपायुक्त और संयुक्त आयुक्त के रूप में भी काम किया है।

विज्ञापन

2027 तक कार्यकाल 

सतीश गोलचा का कार्यकाल अप्रैल 2027 तक रहेगा। वह वर्तमान में डीजी (जेल), दिल्ली के पद पर कार्यरत थे। गोलचा की नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होगी, जिस दिन वह अपना कार्यभार संभालेंगे। 
दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा को सख्त, रणनीतिक और नतीजा देने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। अब उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे राजधानी में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाएंगे, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करेंगे और पुलिस बल की छवि को मजबूत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed